Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: डीटीसी बस पलटी, हादसे में तीन लोग घायल Delhi News: डीटीसी बस पलटी, हादसे में तीन लोग घायल

Delhi News: डीटीसी बस पलटी, हादसे में तीन लोग घायल

Delhi News: नई दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-15 में रविवार सुबह डीटीसी बस पलट गई। हादसे में बस में सवार तीन लोगों को मामूली चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बस टर्न करने के दौरान पलटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के चलते यह हादसा हुआ है। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है।

Delhi News:

दरअसल, दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-15 के पास रविवार सुबह के समय डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार यह बस 879 रूट की थी, और सुबह के समय मधुबन के रास्ते से होते हुए केएन काटजू मार्ग से गुजर कर अपने गंतव्य स्थान की ओर जा रही थी। बस जैसे ही रोहिणी सेक्टर 15 की तरफ मुड़ी तभी ये बस अचानक बेकाबू हो गई और हादसे का शिकार हो गई।

बताया जा रहा है कि जब ये बस मुड़ी तो उसी दौरान अचानक एक बाइक सवार बस के सामने आ गया। बस चालक ने तुरंत ब्रेक लगाया और बस बेकाबू होकर पलट गई। बस की गति तेज थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ।

हादसे के बाद यातायात पुरी तरह से बाधित हो गया। बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुची, जिसके बाद जेसीबी की मदद से बस को उठाया गया।

Chhath Puja:दिल्ली जा रहे है तो सावधान! पुलिस की ये एडवाइजरी जरूर देंखे

Delhi News:

यहां से शेयर करें