Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Chhath Puja:दिल्ली जा रहे है तो सावधान! पुलिस की ये एडवाइजरी जरूर देंखे – जय हिन्द जनाब Chhath Puja:दिल्ली जा रहे है तो सावधान! पुलिस की ये एडवाइजरी जरूर देंखे – जय हिन्द जनाब

Chhath Puja:दिल्ली जा रहे है तो सावधान! पुलिस की ये एडवाइजरी जरूर देंखे

छठ पूजा (Chhath Puja) के चलते अलग अलग स्थानों पर घाट तैयार किये। इसके कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों व जगहों से बचने की सलाह दी है। साथ ही कई मार्गों को परिवर्तित किया जाएगा। ऐसे में इन रास्तों पर जाने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं किन रास्तों पर जाम लगने की आशंका है और कौन से मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे।

ये भी पढ़े : छठ पूजा की शुरूआतः ये तरीका है सही पूजा करने का, इस सामग्री का होता है इस्तेमाल

दिल्ली पुलिस ने इन रास्तों पर जताई जाम लगने की आशंका
पुलिस के मुताबिक पुस्ता सोनिया विहार, वीर सावरकर हॉस्पिटल ग्राउंड, साईं मेमोरियल स्कूल गीता कॉलोनी, ताज सरताज पार्क के सामने। ताज एन्क्लेव, कृष्णा मार्केट झिलमिल कॉलोनी, सीबीडी ग्राउंड, एमटीएनएल ग्राउंड यमुना विहार, जेपीसी अस्पताल के पास, एमसीडी पार्किंग, सीएनजी पंप के पीछे डीडीए भूमि, हाथी घाट, आईटीओ, भोलापुर, सराय काले खां विद्युत पावर स्टेशन के पास, डी-8ध्4 के पास, भवानी मंदिर, डी-ब्लॉक ओखला फेज-2, तुगलकाबाद काया माया मैदान, डीडीए पार्क सतपुला, चिराग दिल्ली नाला के निकट, पीएसी कैंप आली विहार घाट, जैन मंदिर सूरज कुंड रोड के पास डीडीए ग्राउंड, यूपी बिहार एकता महामंच छठ पूजा समिति, एच-ब्लॉक, मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पीछे, डीडीए ग्राउंड सेक्टर ए-10 नरेला, गोल्फ कोर्स भलस्वा डेयरी के पास भलस्वा झील, मुनक नेहर हनुमान मंदिर बवाना के पास, होलंबी कलां, मेट्रो विहार फेज-2, ग्रीन आरडब्ल्यूए एच-ब्लॉक राम लीला मैदान जहांगीर पुरी, ए-ब्लॉक डीडीए पार्क सेक्टर-15 और 16 डिवाइडिंग रोड, मुनक नेहर सेक्टर-15 समेत अन्य जगहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने जाम लगने की आशंका है।

ये भी पढ़े : संदिग्ध हालात में मिला बर्ड फार्म मालिक का शव

रास्तें परिवर्तित किए जाएंगे
छठ के लिए तैयारी तालाबों से सटी सड़कों पर 19 नवंबर की दोपहरध्शाम और 20 नवंबर, 23 की सुबह यातायात का सामान्य प्रवाह प्रभावित होने की संभावना है। यातायात पुलिस द्वारा जमीनी आवश्यकता के आधार पर उचित मार्ग परिवर्तन किए जाएंगे। यात्रियों को छठ पूजा स्थलों से सटी सड़कों आउटर रिंग रोड, पुराने वजीराबाद ब्रिज से आईटीओ, विकास मार्ग, पुश्ता रोड (खजूरीध्शास्त्री पार्क), कालिंदी कुंज ब्रिज, जीटीके रोड, रोहतक रोड, पंखा तक जाने वाली सड़कों से बचें। रोड, नजफगढ़ रोड, एमबी रोड, मां आनंदमई मार्ग आदि से बचने की सलाह दी है।

यहां से शेयर करें