Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Film 'Journey' : अनिल की फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखेंगे नाना पाटेकर Film 'Journey' : अनिल की फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखेंगे नाना पाटेकर

Film ‘Journey’ : अनिल शर्मा की अगली फिल्म ‘जर्नी’ में मुख्य भूमिका में दिखेंगे नाना पाटेकर

Film ‘Journey’ : सनी देओल की फिल्म ‘गदर-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। फिल्म ने पांच सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इसके पहले और दूसरे पार्ट के डायरेक्टर अनिल शर्मा इस वक्त सुर्खियों में हैं। अनिल शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा कर दी है। ‘गदर-2’ की अपार सफलता के बाद अनिल शर्मा ने अपनी अगली फिल्म ‘जर्नी’ की घोषणा कर दी है। 22 साल बाद अनिल शर्मा ने सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट फिल्म दी और बॉक्स ऑफिस पर एक अलग इतिहास रच दिया। दर्शक अब अनिल शर्मा की आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Film ‘Journey’ :

उन्होंने मंगलवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म ‘जर्नी’ की घोषणा की है। अनिल शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘गदर-2 की सफलता के बाद हमने बाबा काशी विश्वनाथ के आशीर्वाद से अपनी अगली ‘यात्रा’ शुरू कर दी है।’ ये ट्वीट करते हुए अनिल शर्मा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटो में एक्टर नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म में नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में हैं। बाकी कलाकारों के बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 22 साल बाद अनिल शर्मा ने ‘गदर:2’ के जरिए जबरदस्त हिट फिल्म दी। इससे पहले अनिल ‘गदर एक प्रेम कथा’, ‘जीनियस’ और सलमान खान की ”वीर” का निर्देशन कर चुके हैं। अब दर्शकों को उनकी आने वाली ‘जर्नी’ का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें:- Delhi News: दिल्ली मजदूर कल्याण ‘एप’ का होगा शुभारंभ

Film ‘Journey’ :

यहां से शेयर करें