Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News:स्पेक्ट्रम मॉल में कासा डेकोर खोला अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर – जय हिन्द जनाब Noida News:स्पेक्ट्रम मॉल में कासा डेकोर खोला अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर – जय हिन्द जनाब

Noida News:स्पेक्ट्रम मॉल में कासा डेकोर खोला अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर

Noida News: नोएडा स्थित प्रतिष्ठित होम डेकोर कंपनी कासा डेकोर ने नोएडा के काफी सक्रिय व्यवसायिक केंद्र सेक्टर 75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर खोला है। इस स्टोर के माध्यम से कासा डेकोर ग्राहकों को अपने उत्कृष्ट सजावट उत्पादों की एक पूरी श्रृंखला की पेशकश करेगा। इस कदम से न केवल ग्राहकों के लिए होम डेकोर उत्पादों को खरीदना आसान होगा बल्कि इससे कंपनी ग्राहकों के और करीब आ जाएगी।

यह नया फ्लैगशिप स्टोर काफी बड़ा है जिसे बहुत ही खूबसूरती से डिज़ाइन किया गया है। यह प्रीमियम घरेलू सजावट वस्तुओं का एक शानदार संग्रह प्रदर्शित करता है जो घरों और कार्यस्थलों की सुंदरता को अप्रत्याशित रूप से बढ़ा सकता है। किफायती व आधुनिक फर्नीचर और वाल रैक से लेकर आकर्षक एक्सेसरीज़ तक, कासा डेकोर के इस स्टोर में हर स्टाइल और बजट के लिए बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं।
यह भी पढ़े: Urfi Javed Arrested: अजीबोगरीब कपड़े पहनने वाली उर्फी जावेद अरेस्ट, आया सामने वीडियो
कासा डेकोर के संस्थापक और सीईओ नीरज जौहरी ने इस नए स्टोर लॉन्च के बारे में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हम अपने पहले फ्लैगशिप स्टोर के साथ नोएडा में अपनी उपस्थिति को विस्तार देकर काफी खुश हैं। यह कासा डेकोर की ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाली होम डेकोर उत्पाद उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। हमारी टीम ने ग्राहकों की पसंद और उनकी प्राथमिकताओं को पूरा करने वाले उत्पादों को तैयार करने के लिए अथक प्रयास किया है। और हम अपने खूबसूरती से तैयार किए गए स्टोर में ग्राहकों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। हम निकट भविष्य में और कई स्टोर खोलने की योजना बना रहे हैं ताकि हम अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंच सकें।”
नोएडा सेक्टर 75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल, दुकानदारों और ग्राहकों के लिए एक महत्त्वपूर्ण केंद्र है। त्योहारी सीज़न से पहले इस जीवंत स्थान पर कासा डेकोर की उपस्थिति निश्चित रूप से उन लोगों के लिए खरीदारी के अनुभव को बढ़ाएगी जो अपने रहने की जगह की सुंदरता और अपने आराम को बढ़ाना चाहते हैं।
यहां से शेयर करें