Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
टूण्डला पुलिस ने हत्यारोपी सीए पति को पिस्टल सहित किया गिरफ्तार टूण्डला पुलिस ने हत्यारोपी सीए पति को पिस्टल सहित किया गिरफ्तार

टूण्डला पुलिस ने हत्यारोपी सीए पति को पिस्टल सहित किया गिरफ्तार

Firozabad news :  थाना टूंडला प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने मय हमराहीगणों के मुखबिर की सूचना पर दहेज हत्या के मुकदमे मे फरार अभियुक्त पति उदयप्रताप सिंह उम्र 29 साल पुत्र उदयवीर सिंह निवासी हिम्मतपुर थाना पचोखरा को शुक्रवार को शिवा रेस्टोरेंट के सामने एनएच 2 हाइवे से देर रात करीब सवा 10 बजे गिरफ्तार किया गया । मौके पर अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए । उक्त दहेज हत्या की घटना के सम्बन्ध में थाना पर मामला पंजीकृत है। अभियुक्त को नियमानुसार कार्यवाही कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।

Firozabad news :

जानकारी के मुताबिक 25 अक्टूवर को समय 01.48 बजे सीए उदयप्रताप पुत्र उदयवीर सिंह ने डायल -112 पर सूचना दी कि उसकी पत्नी की करंट लगने से मृत्यु हो गयी है । वहीं अस्पताल में भी करंट लगने की बात बताई गई थी। उस सूचना पर 112 नम्बर के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुँची तथा शव को पोस्टमार्टम कार्यवाही हेतु मोर्चरी भिजवाया गया । शव को निरीक्षण करने पर घटना संदिग्ध प्रतीत हुई तथा घटना के सम्बन्द में प्रथम दृष्टया मृतका के पति उदयप्रताप से पूछताछ की गयी जिसके द्वारा घटना से इन्कार किया गया । पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण गोली लगने से होना आया । जिसके पश्चात अरविन्द कुमार पुत्र श्री रमेशचन्द्र निवासी गांव पोस्ट हिम्मतपुर थाना पचोखरा ने बताया कि उदयप्रताप सिंह उसकी बहन के साथ प्रेम विवाह किया था तथा शादी के कुछ समय बाद ही दहेज की माँग करने लगा था। बहन की दहेज के लिये गोली मारकर हत्या कर दी है।
इधर आरोपी से गहनता से पूछताछ की गयी तो बताया कि उसकी दो शादी हो चुकी है मेरी एक पहली पत्नी है जिससे एक दो साल के बेटा है तथा यह मुझे किसी भी घरवाले से और पहली पत्नी व बच्चे से नही मिलने देती थी मुझे प्रताडित कर रही थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र0नि0 प्रदीप कुमार, एसएसआई विकास कुमार अत्री, राजकुमार, दिलीप कुमार, भूपेन्द्र कुमार, अमित कुमार, नीरज कुमार थे ।

Firozabad news :

यहां से शेयर करें