Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi LG:मच्छरों की ब्रीडिंग को देखते हुए स्वच्छता का किया जाए इंतजाम: वीके सिंह Delhi LG:मच्छरों की ब्रीडिंग को देखते हुए स्वच्छता का किया जाए इंतजाम: वीके सिंह

Delhi LG:मच्छरों की ब्रीडिंग को देखते हुए स्वच्छता का किया जाए इंतजाम: वीके सिंह

Delhi LG:  दिल्ली में डेंगू के प्रकोप को देखते हुए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना गंभीर नजर आ रहे हैं। उपराज्यपाल ने अधिकारियों को अहम निर्देश दिये हैं। एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली के मुख्य सचिव, एनडीएमसी के अध्यक्ष, एमसीडी के कमिश्नर और सचिव (हेल्थ ) तथा जीएनसीटीडी के अधिकारियों से बातचीत की है। उन्होंने आदेश दिया है कि दिल्ली में डेंगू केसों को देखते हुए मच्छरों के प्रजनन पर लगाम लगाने के लिए जरूरी उपाय किए जाए। एलजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मच्छरों की ब्रीडिंग को देखते हुए स्वच्छता का इंतजाम किया जाए।

यह भी पढ़ें: Delhi Pollution:अब हर पांच से छह मिनट में मिलेगी बस और मेट्रो: गोपाल राय

दिल्ली के उपराज्यपाल ने डेंगू को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है और इन सभी विभागों के अलावा उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से भी मुलाकात की है। एलजी ने खुद एक्स पर बताया कि उन्होंने डिस्पेंसरी और अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है। उपराज्यपाल ने इसके साथ ही दिल्ली के लोगों से अपील की है कि वो आवश्यक कमद उठाएं ताकि दिल्ली में डेंगू को फैलने से रोका जा सके।
बता दें कि दिल्ली में डेंगू एक बड़ी समस्या रही है। इसी साल पिछले महीने तक दिल्ली में डेंगू के आकंड़ें 3000 को पार कर चुके थे। अक्टूबर-नवंबर के महीने में डेंगू के केसों में अचानक बढ़ोतरी भी होती है। हालांकि, डेंगू के कहर को देखते हुए सरकार और निगम प्रशासन समय-समय पर फॉगिंग के जरिए इसके मच्छरों को पनपने से रोकती है।  इसके अलावा डेंगू को देखते हुए लोगों को भी जागरूक किया जाता है कि वो अपने यहां डेंगू के मच्छरों को पनपने ना दें।

यहां से शेयर करें