Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi Pollution:अब हर पांच से छह मिनट में मिलेगी बस और मेट्रो: गोपाल राय Delhi Pollution:अब हर पांच से छह मिनट में मिलेगी बस और मेट्रो: गोपाल राय

Delhi Pollution:अब हर पांच से छह मिनट में मिलेगी बस और मेट्रो: गोपाल राय

Delhi Pollution। राजधानी में प्रदूषण की रोकथाम के लिए सोमवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 28 विभागों के अधिकारियों के साथ दिल्ली सचिवालय में बैठक की। इस दौरान यातायात के सार्वजनिक वाहनों की फ्रीक्वेंसी को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अभी तक दिल्ली में जहां मेट्रो सात से आठ मिनट में आया करती थी, वहीं अब यह पांच से छह मिनट में आएगी। साथ ही बसों की भी फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग सार्वजनिक वाहनों का उपयोग कर समय से गंतव्य तक पहुंच सके। इसके साथ प्रदूषण के रोकथाम को लेकर अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

यह भी पढ़ें: Railway News:रेलवे त्योहारी सीजन में 283 विशेष ट्रेनों से 4,480 यात्राएं करेगा संचालित

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में पहले 13 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए थे। इन सभी हॉट स्पॉट का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 से अधिक है। इनके अलावा आठ नए हॉट स्पॉट भी चिह्नित किए गए हैं। इसमें शादीपुर, आईटीओ, मंदिर मार्ग, नेहरू नगर, पटपड़गंज, सोनिया विहार, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम और मोती बाग हैं, जहां एक्यूआई 300 से अधिक है। इन आठ जगहों पर नोडल अफसरों की टीम तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। टीम वहां प्रदूषण के कारकों को चिह्नित कर उसपर काम करेगी, जिससे प्रदूषण के स्तर में गिरावट आए।
गोपाल राय ने कहा कि सड़कों से उड़ने वाली धूल प्रदूषण के बड़े कारणों में से एक है। दिल्ली की सड़कों पर अभी तक पानी का छिड़काव हो रहा था लेकिन अब उसमें डस्ट सेट्रेसेंट पाउडर को मिलाकर छिड़काव किया जाएगा। इससे धूल के कण नीचे बैठ जाएंगे और धूल कम उड़ेगी। साथ ही दिल्ली में 91 जगहों को चिह्नित किया गया है, जहां काफी जाम लगता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से बात की गई है कि इन स्थानों पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की टीम तैनात की जाए, ताकि वहां जाम न लगे।
राय ने लोगों से अपील की कि प्रदूषण को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करें। लोगों को असुविधा न हो इसके लिए सार्वजनिक वाहनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी। मेट्रो की फ्रीक्वेंसी को सात-आठ से घटाकर पांच-छह मिनट किया जाए, जिससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट ज्यादा इस्तेमाल हो। उन्होंने कहा कि लोग रेड लाइट पर भी वाहन का इंजन आॅन रखते हैं, जिससे ईंधन की बबार्दी के साथ प्रदूषण भी होता है। लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए 26 अक्टूबर से अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आम आदमी पार्टी के पार्षद, विधायक व कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करेंगे।

यह भी पढ़ें: साहिबाबाद को जिला बनाने की मांग को लेकर डीएम से करेंगे मुलाकात

लोगों से अपील
इस दौरान लोगों से प्रदूषण की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की जाएगी। इसके अलावा सभी डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर को निर्देश दिया गया है कि 25 अक्टूबर से वह ग्राउंड पर विजिट करेंगे और प्रदूषण के रोकथाम के उपाय करेंगे। इसके अलावा दिल्ली में सभी जगह डीजल जनरेटर के सेट की निगरानी की जाएगी और जो भी नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा उसपर सख्त कार्रवाई होगी।

प्रदूषण पर मीटिंग बुलाई तो अफसर नहीं आए
दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खत लिखा है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने चिट्ठी लिख शिकायत की है कि कुछ अधिकारी अहम बैठक में नहीं आए। गोपाल राय ने सीएम को लिखी चिट्ठी में कहा है कि बढ़ते प्रदूषण को लेकर आयोजित बैठक में कुछ अधिकारी अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही गोपाल राय ने चिट्ठी के जरिए सीएम अरविंद केजरीवाल से मांग की है कि वो ठउउरअ की बैठक बुलाएं और ऐसे अफसरों की नियुक्ति करें जो प्रदूषण कम करने के लिए का करें।
गोपाल राय केजरीवाल को लिखी चिट्ठी में कहा कि हवा की गति कम होने की वजह से दिल्ली का अदक 300 से ज्यादा हो गया है। दिल्ली में इस वक्त हवा बेहद खराब श्रेणी में है। प्रदूषण को देखते हुए ग्रैप-2 के नियमों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए दिल्ली सचिवालय में संबंधित विभागों की एक अहम बैठक बुलाई थी लेकिन इस बैठक में अफसर नहीं आए।

यहां से शेयर करें