Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Shikohabad News : चोरों ने कुंदी तोड़कर घर से लाखों की नगदी उड़ाए Shikohabad News : चोरों ने कुंदी तोड़कर घर से लाखों की नगदी उड़ाए

Shikohabad News : चोरों ने कुंदी तोड़कर घर से लाखों की नगदी, आभूषण उड़ाए

Shikohabad News : थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला कटरा मीरा में चोरों ने एक पेटीज कारोबारी के घर के कुंदी को तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण, दो लाख की नगदी चोरी कर ले गए । चोरी की घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना का जायजा लिया । पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक धीरेंद्र कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी तेल मिल के पास कटरा मीरा पेटीज बनाकर सप्लाई देने का काम करता है। उसकी मां का पथरी का ऑपरेशन होने के चलते वह अपने परिवार के साथ प्रतापपुर रोड स्थित दूसरे मकान पर अपनी मां की देखभाल के लिए पत्नी सहित गए थे।

Shikohabad News :

इधर बुधवार की देर रात चोरों ने प्रवेश के मुख्य द्वार पर लगे लोहे के किवाड़ों के ताले लगे हुए कुंडे को तोड़कर उसमें प्रवेश कर गए। चोरों ने घर में घुसकर अलमारी, बक्से आदि के ताले तोड़कर सोने के 2 कॉलर, सोने की 7 अंगूठी, 4 जंजीर सोने की , आधा किलो के चांदी के आभूषण के साथ ही 2 लाख कैश चुरा ले गए। पीड़ित धीरेंद्र ने बताया कि वो घर बनवाने के लिए दो लाख रुपए लेकर आया था, जो अलमारी में रखे हुए थे । चोर घर से लगभग 4 लाख से अधिक की चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित को उस समय हुई , जब वो आज गुरुवार सुबह सात बजे लौटकर अपने घर आया तो कुंडी टूटी देखकर हैरत में पड़ गए। अंदर जाकर देखा तो घर में सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना का जायजा लिया । पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है ।

Noida News:आम्रपाली बिल्डर के खरीदार हो जाएं सावधान, आरटीई के दाखिलों पर

Shikohabad News :

यहां से शेयर करें