Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: दोस्तों के साथ पी ज्यादा शराब, अंधेरे में पैर फिला चली गई जान – जय हिन्द जनाब Noida News: दोस्तों के साथ पी ज्यादा शराब, अंधेरे में पैर फिला चली गई जान – जय हिन्द जनाब

Noida News: दोस्तों के साथ पी ज्यादा शराब, अंधेरे में पैर फिला चली गई जान

Crime in UP:

Noida News:जो लोग दोस्तों के साथ मौज मस्ती करना और पार्टी करना अपनी शान शौकत समझते हैं। तो समझे लेकिन पार्टी करने के दौरान सावधानी जरूर बरतें। दोस्तों के साथ अधिक शराब पीने के कारण अंधेरे में युवक का पैर फिसला और उसकी जान चली गई। मामला थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव का है। देवेंद्र उम्र 23 वर्ष युवक अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के उत्तराखंड से आया था। उसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि देवेंद्र अपने दोस्त के घर पर रात के समय पार्टी में शामिल हुआ था, जहां दोस्तों के साथ उसने शराब पी थी।
पार्टी के दौरान अचानक बिजली गई
बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान अचानक बिजली चली गई। घर में इनवर्टर नहीं था और अंधेरा अंधेरा हो गया। इस दौरान देवेंद्र कमरे से बाहर निकला और शराब के नशे में होने के कारण बालकनी से असंतुलित होकर नीचे गिर गया। मौके पर उपस्थित दोस्तों ने तुरंत उसे गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नही मिली है।
मगर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि मृतक के परिजन किसी पर आरोप लगाते हैं तो पुलिस उनकी शिकायत पर कानूनी कार्रवाई भी करेगी।

 

यह भी पढ़े : Noida News: व्यावसायिक भूखंडों की योजना लॉन्च, दुबाई स्टाइल में बनेगी बिल्डिंग, जानिए क्या होगा खास

 

यहां से शेयर करें