Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Industrial Plots Scheme: यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में उद्योग लगाने का सपना होगा साकार, 109 भूखंडों की आई स्कीम Industrial Plots Scheme: यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में उद्योग लगाने का सपना होगा साकार, 109 भूखंडों की आई स्कीम

Industrial Plots Scheme: यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में उद्योग लगाने का सपना होगा साकार, 109 भूखंडों की आई स्कीम

Industrial Plots Scheme: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार विकास की नई इमारते लिखी जा रही है। इस सबके बीच आज यमुना प्राधिकरण की ओर से औद्योगिक भूखंडों के लिए स्कीम लांच कर दी गई है। प्राधिकरण के मार्केटिंग मैनेजर नंदकिशोर ने बताया कि यह स्कीम आज यानी 6 अक्टूबर से शुरू होकर 27 अक्टूबर तक के लिए निर्धारित की गई है। इस बीच इच्छुक उद्यमी अपनी अहर्ता अनुसार भूखंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 17 नवंबर को इसका ड्रॉ निकाला जाएगा।

यह भी पढ़े : Chaudhary Charan Singh University: मौसा-मौसी ने फिसड्डी छात्रा को बना दिया एमबीए गोल्ड मेडलिस्ट

उन्होंने बताया कि हैंडीक्राफ्ट और ओडीओपी अप एवं फर्नीचर बनाने के लिए सेक्टर 29 में कुल 41 भूखंड है। इसके अलावा जनरल इंडस्ट्री और एमएसएमई के लिए कुल 63 भूखंड निर्धारित किए गए हैं। टॉय पार्क के लिए 1800 मीटर के कुल पांच भूखंड है। इसमें 300 से लेकर 4000 वर्ग मीटर तक के भूखण्ड शामिल है। केवल टॉय पार्क में 1800 मी का ही भूखंड अप्लाई किया जा सकता है। यह सभी 28, 29, 32 और 33 सेक्टर में है। प्राधिकरण की ओर से इस एरिया में उद्यमियों को उनकी जरूरत के अनुसार सुविधा भी देने पर काम चल रहा है। यहीं पर इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर है। मेडिकल डिवाइस पार्क, इंटरनेशनल फिल्म सिटी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ-साथ ईस्टर्न पेरीफेरल भी नजदीक है। यदि आप अपना उद्योग लगाने का सपना पूरा करना चाहते हैं तो 27 अक्टूबर से पहले ही आप इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। जिस तरह से प्राधिकरण पिछली बार स्कीम लाया था और उसमें ड्रॉ नहीं बल्कि ई-ऑक्शन के माध्यम से भूखंड आवंटित किए गए थे, मगर अब वह प्रक्रिया खत्म कर दी गई है। अब लोगों की किस्मत के आधार पर ही भूखंड आवंटित होंगे। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो वाकई उद्योग लगाना चाहते हैं और उन्हें अपनी किस्मत पर भरोसा है।

यहां से शेयर करें