Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News:ईडी की कार्रवाई से AAP के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं: भूपेंद्र जादौन Noida News:ईडी की कार्रवाई से AAP के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं: भूपेंद्र जादौन

Noida News:ईडी की कार्रवाई से AAP के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं: भूपेंद्र जादौन

Noida News:। ईडी (ED) ने 2020 दिल्ली एक्साइज पॉलिसी के कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच मामल में बुधवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर छापेमारी की। आम आदमी पार्टी गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने ईडी की कार्रवाई पर कहा कि ‘पार्टी इससे डरने वाली नहीं है। यह सिर्फ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का डर है, क्योंकि संजय सिंह लगातार उनके और अडानी के मुद्दे पर सवाल उठाते रहे हैं, और संजय सिंह लगातार ईडी और सीबीआई को भी घेरते रहे हैं।

यह भी पढ़े : Noida News:सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावों का निकला दम:डॉ गुप्ता

जादौन ने कहा केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए विपक्ष के नेताओं को डराने का काम कर रही है। प्रधान मंत्री केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर सत्य को परेशान कर सकते हैं ,किन्तु पराजित नहीं । जिला महासचिव राकेश अवाना ने कहा कि मोदी सरकार ने पहले भी आप नेताओं के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी की, लेकिन कुछ नहीं मिला। अब भी कुछ नहीं मिलेगा, हम पहले भी मोदी सरकार के काले कारनामों का सच देश की जनता के सामने लाते रहे हैं, आगे भी लाते रहेंगे।

यहां से शेयर करें