Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida Crime : मुठभेड़ में पकड़े 2 बदमाश, की थी महिला की हत्या Greater Noida Crime : मुठभेड़ में पकड़े 2 बदमाश, की थी महिला की हत्या

Greater Noida Crime : मुठभेड़ में पकड़े 2 बदमाश, मोनू-अनिकेत दुजाना ने की थी महिला की हत्या

Greater Noida Crime :  दादरी। सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी राजकुमारी की गोली मारकर हत्या करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की हत्या सुपारी देकर करवाई गई थी। हत्या में महिला के पड़ोसी समेत कई लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाली 40 वर्षीय महिला राजकुमारी पत्नी पुष्पेंद्र की 26 सितंबर को उस समय दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह घर से बाहर काम करने के लिए जा रही थी। घटना की जांच कर रही थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि महिला की हत्या में शामिल दो बदमाश सुपारी के पैसा लेने के लिए थाना दादरी क्षेत्र में आए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। बदमाश रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर भागने लगे।

Greater Noida Crime :

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की फायरिंग में अरविंद उर्फ मोनू गुर्जर निवासी ग्राम गोहरा आलमगीर थाना बाबूगढ़ छावनी जिला हापुर और अनिकेत उर्फ दुजाना निवासी बाबूगढ़ छावनी जिला हापुड़ के पैर में लगी है। दोनों घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक-एक देसी तमंचा, कारतूस और 50 हजार रुपए नगद बरामद किया है।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतका के पड़ोसी कपिल ने 2 लाख रुपए की सुपारी देकर दोनों बदमाशों से उसकी हत्या करवाई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के पति और परिवार कुछ अन्य लोगों भी संदेह के घेरे में है। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें:- पहली बार Delhi ने जीता एनएसएस पुरस्कार:स्वयंसेवक अनुज को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Greater Noida Crime :

यहां से शेयर करें