Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

New Delhi news  शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर 4.75 लाख रुपये ठगने के मामले में शाहदरा जिला साइबर पुलिस ने ओडिशा के भुवनेश्वर से 33 वर्षीय सुब्रत कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल फोन और सिम बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित को व्हाट्सऐप के एक निवेश समूह में जोड़कर शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में अधिक रिटर्न का भरोसा दिया गया। फर्जी निवेश एप पर मुनाफा दिखाकर उससे यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिए 4.75 लाख रुपये जमा करा लिए गए। रकम निकालने पर ठगों ने 12 लाख रुपये अतिरिक्त शुल्क के नाम पर मांगे, जिसके बाद ठगी का पता चला।
जांच में करीब 3.75 लाख रुपये आरोपी के सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया के खाते में पहुंचने का पता चला। खाते में करीब 2.97 करोड़ रुपये महज दो माह में जमा हुए थे और यह खाता देशभर की 17 साइबर ठगी शिकायतों से जुड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कई बैंक खाते खुलवाकर ठगी की रकम को इधर-उधर करने में मदद की। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे वित्तीय नेटवर्क की जांच कर रही है।

New Delhi news

यहां से शेयर करें