Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Har Ghar Nal Yojana: डीएम ने निर्माणधीन जल की टंकी का किया निरीक्षण Har Ghar Nal Yojana: डीएम ने निर्माणधीन जल की टंकी का किया निरीक्षण

Har Ghar Nal Yojana: डीएम ने 2 करोड़ की निर्माणधीन परियोजना जल निगम की टंकी का किया निरीक्षण

Har Ghar Nal Yojana: बागपत| जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज ग्वाली खेड़ा गांव में पहुंचकर 2 करोड़ 10 लाख की निर्माणधीन परियोजना जल निगम की टंकी का निरीक्षण किया। जिसका कार्य पूर्ण होने की स्थिति में है। कार्य की गुणवत्ता बहुत ही खराब ओर घटिया है । घटिया सामग्री के साथ निर्माण किया गया। जिसका प्लास्टर भी अपने आप हट रहा है । गांव में 368 पेयजल टंकी के कनेक्शन अव तक दिए गए हैं। जिसमें गांव में जो 3.8 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाई गई है। सड़क में टूट फूट जो की गई है वह भी साफ सफाई से नहीं की गई है। जिसको देखकर जिलाधिकारी ने एनसी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Har Ghar Nal Yojana:

उन्होंने कहा की कार्य जब तक साफ सुथरा नहीं होगा तब तक परियोजना को हैंडोवर नहीं लिया जाएगा । परियोजना में 23 किलो वाट का एक जनरेटर , 58 सोलर पैनल भी लगाए गए हैं। पानी की टंकी गांव में स्थापित करने से हर व्यक्ति के घर में स्वच्छ जल सप्लाई करना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। जिसका जिला अधिकारी ने मौके पर ग्राम वासियों के घर के दरवाजे पर लगी टंकियां का भी निरीक्षण किया, जो बहुत ही घटिया तरीके की टंकी लगाई गई है। जिसको देखकर जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के कार्य से काफी नाराजगी व्यक्त की है। और कार्य में सुधार करने की हिदायत दी है। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल निगम मूलचंद ,ग्राम प्रधान पति दीपक शर्मा आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

यहां से शेयर करें