Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एसएसपी ने कहा - बिना हेलमेट ना दिया जाए पेट्रो एसएसपी ने कहा - बिना हेलमेट ना दिया जाए पेट्रो

एसएसपी ने कहा – बिना हेलमेट ना दिया जाए पेट्रो

Firozabad news :  सड़क नियमों की अनदेखी से बढ़ती दुर्घटना को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिले में बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा । पुलिस लाइन में एसएसपी आशीष तिवारी ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है । इसमें सभी पेट्रोल पंप संचालकों को ह्य नो हेलमेट, नो पेट्रोल ह्ण की सूचना चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। दोपहिया वाहन संचालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की है। यातायात को लेकर लोगों में जन जागरुकता लाने के लिए यह पहल की गई है। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को इसके लिए निर्देशित किया गया है कि वे अपने यहां पर सीसीटीवी कैमरों को संचालित कर दें तो ओर बोर्ड चस्पा कर दें।

Firozabad news :

कहा गया कि सेल्समैन को निर्देश दिए जाएं कि बिना हेलमेट के किसी भी व्यक्ति को पेट्रोल न दी जाए । उन्होंने कहा कि अगर पेट्रोल पंप संचालक इस आदेश का पालन नहीं करते हैं तो संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई होगी । एसएसपी आशीष तिवारी ने सभी पेट्रोल पंप संचालक से कहा कि कोई भी पंप संचालक अगर बिना हेलमेट के पेट्रोल देता है तो वह भी जिम्मेदार होगा । वहीं बैठक में जिले के थानेदारों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में बिना हेलमेट के चलने वालों के चालान करें। बैठक में एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह , एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा आदि मौजूद रहे ।

यहां से शेयर करें