Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
केंद्र सरकार ने खाद्यान्न वितरण में जोड़ा है एफआरके चावल केंद्र सरकार ने खाद्यान्न वितरण में जोड़ा है एफआरके चावल

केंद्र सरकार ने खाद्यान्न वितरण में जोड़ा है एफआरके चावल

Firozabad/ Shikohabad news : एटा रोड शिकोहाबाद स्थित एफसीआई गोदाम में मीडिया तथा खाद्य विभाग के अधिकारियों की एक विजिट का आयोजन किया गया, जिसमें डिपो के भंडारण की क्षमता तथा खाद्यान्न आदि की जानकारी दी गई । इसके साथ ही गेहूं और चावल के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रबंधक ( गुण नियंत्रण ) अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं जैसे एनएफएसए जिसके द्वारा गरीब जनता को पीडीएस में खाद्यान्न का वितरण किया जाता है । उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजना चलाई जा रही है , इन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

Firozabad/ Shikohabad news :

उन्होंने बताया कि खाद्यान्न वितरण में एफआरके चावल को जोड़ा गया है। यह चावल केंद्र सरकार के निर्देश पर लोगों तक खाने के लिए दिया जा रहा है, क्योंकि अभी तक नॉन एफआरके चावल लोगों को बांटा जा रहा था । लेकिन इस चावल में मिनरल्स, आयरन, विटामिन बी12 आदि शामिल है । इस चावल के द्वारा गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों को खून की कमी की पूर्ति होगी। यह सामान्य चावल में एक फीसदी की मात्रा में मिलाया जाता है। उन्होंने बताया कि विटामिन के टैबलेट्स की तरह इससे भी आम लोगों को काफी लाभ होगा । इस दौरान प्रबंधक रामबाबू ने बताया कि यह चावल जो सरकार ने इंट्रोड्यूस किया है, वो काफी लाभप्रद है। जानकारी देते हुए बताया कि एफसीआइ डिपो के कुल भंडारण क्षमता लगभग 20 हजार मिट्रिक टन है । किसानों के हितों को सुरक्षित रखने एवं खाद्यान्न की सुरक्षा के लिए निगम न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खाद्यान्नों का क्रय विक्रय परिवहन एवं संग्रह का कार्य किया जाता है ।

Firozabad/ Shikohabad news :

मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को भारत एवं राज्य सरकार द्वारा तय उचित मूल्य पर खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है । इस दौरान गुण नियंत्रण प्रबंधक अमित सिंह, डिपो प्रबंधक मनोज गौतम , एएमओ /राज सरकार के प्रतिनिधि बृजेश गंगवार , गुण नियंत्रण प्रबंधक राम अवतार चौधरी, बच्चू सिंह, शेड इंचार्ज अविनाश, धीरज कुमार , मयंक दुबे, महेश कुमार, कुमारी हिना सिद्धकी तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।

यहां से शेयर करें