Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आखिर शाहरुख खान की फोटो का क्यों इस्तेमाल कर रही यूपी और दिल्ली पुलिस आखिर शाहरुख खान की फोटो का क्यों इस्तेमाल कर रही यूपी और दिल्ली पुलिस

आखिर शाहरुख खान की फोटो का क्यों इस्तेमाल कर रही यूपी और दिल्ली पुलिस

शाहरुख खान को बॉलीवुड बादशाह ऐसे ही नहीं कहा जाता। पठान और पठान के बाद अब जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। जवान हिंदी फिल्मों में अब तक की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है। कमाई की बात तो ठीक है और मनोरंजन भी अच्छा है, मगर उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस शाहरुख खान की फोटो दिखाकर लोगों को जागरुक कर रही है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर किस तरह से जागरूक कर रही है। दरअसल जवान के पोस्टर से शाहरुख खान की मुंह समेत शरीर के कई अंगों पर बंधी हुई पट्टियं दिखाकर दिल्ली और यूपी पुलिस आम जनता को संदेश दे रही है कि हेलमेट लगाए नहीं तो ऐसा हाल हो जाएगा।

यह भी पढ़े : India-Sri Lanka match: भारत को लगा पहला झटका, 3 विकेट गिरे, स्कोर 120 के करीब

पुलिस को लग रहा है कि शाहरुख खान के जो फैंस हैं यदि उनको ही वह समझने में सफल हुई तो लोग अधिक से अधिक हेलमेट लगाएंगे सड़क पर उनकी जान सुरक्षित हो जाएगी अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस इसका प्रचार प्रसार कर रही है। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस तो अखबारों में विज्ञापन छपवाकर आम जनता को जागरूक करने में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि यदि इस प्रयास से 10 पर्सेंट लोग भी हेलमेट लगाने का महत्व समझ जाए तो दुर्घटनाओं में जाने वाली जान बड़ी संख्या में बचाई जा सकती है। फिल्म के साथ-साथ शाहरुख खान की लोकप्रियता लोगों में इस कदर है कि वह उनकी हर बात मानने के लिए तैयार रहते हैं, उसे पर अमल भी करते हैं।

यहां से शेयर करें