Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Gautam Budh Nagar: क्या आपको पता है अवैध कालोनियां कटते वक्त क्यो चुप रहते हैं अफसर Gautam Budh Nagar: क्या आपको पता है अवैध कालोनियां कटते वक्त क्यो चुप रहते हैं अफसर

Gautam Budh Nagar: क्या आपको पता है अवैध कालोनियां कटते वक्त क्यो चुप रहते हैं अफसर

हम तमाशा देख रहे हैं तुम अवैध कॉलोनी कटे जाओ
प्राधिकरण प्रशासन का बुरा हाल कॉलोनाइजर मालामाल

Gautam Budh Nagar: गौतमबुध नगर जिला उत्तर प्रदेश में इस वक्त आर्थिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। दूर दराज से आए लोग चाहते है कि उनके सपनो का आसियाना यहां भी हो। लगातार प्राधिकरण और प्रशासन की उदासीनता की वजह से यहां गरीब लोगों के खून पसीने की कमाई लुटती जा रही है। यह कहा जा सकता है कि हम तमाशा देख रहे हैं तुम अवैध कॉलोनी कटे जाओ। दरअसल, नोएडा ग्रेटर नोएडा और जेवर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने वालों की बाढ़ सी आ गई है। फेसबुक पर और अखबारों में विज्ञापन के जरिए यह कॉलोनाइजर गरीब लोगों को अपना टारगेट बनाते हैं। प्राधिकरण के अधिकारी जब कॉलोनी बस रही होती है तो उसे वक्त सोए रहते हैं लेकिन जब यहां पर प्लॉट लेकर लोग अपना घर बना लेते हैं, तब जाकर प्राधिकरण की नींद टूटती है और उसे तोड़ने के लिए बुलडोजर ले जाती है। आखिर प्राधिकरण, प्रशासन और पुलिस को पहले ही क्यों नजर नहीं आता कि यहां अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं। जिस वक्त वक्त भोले भाले लोग अपने खून पसीने की कमाई यहां लगा देते हैं तब उनके घरों को तोड़ दिया जाता है।

यह भी पढ़े : Ghaziabad News:आईआईटी कानपुर के सहयोग से आईटीएस मोहन नगर में वर्चुअल लैब कार्यशाला

यमुना प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और नोएडा प्राधिकरण समय पर अखबारों में विज्ञापन के जरिए लोगों को जागरूक करने की कोशिश करता है। ताकि वह ऐसे स्थान पर जमीन ना खरीदें लेकिन उनसे ज्यादा कॉलोनाइजर अपना विज्ञापन करते हैं कि जिन लोगों के पास कम पूंजी है, वह उनके जाल में फंस जाए। हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि वह अपना घर बना लें इसी का फायदा उठाकर कॉलोनाइजर उनके खून पसीने की कमाई ठग लेते हैं। ऐसी चर्चाएं होती है कि प्राधिकरण के अफसर ही मिली भगत करके उन्हें सरंक्षण देते है जिसके बाद कॉलोनाइजर अपने धंधे को अंजाम देते रहते है। आजकल को कॉलोनाइजर न्यू नोएडा के नाम पर ही अवैध कालोनियों का धंधा कर रहे है।

यहां से शेयर करें