Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सनातन धर्म विवाद : जिसने भी दी चुनौती वो मिट गया : CM योगी सनातन धर्म विवाद : जिसने भी दी चुनौती वो मिट गया : CM योगी

सनातन धर्म विवाद : जिसने भी दी चुनौती वो मिट गया : CM योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सनातन धर्म विवाद पर गुरुवार को पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिसने भी सनातन धर्म को चुनौती दी वो मिट गया।


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज जब पूरा देश सकारात्मक दिशा में बढ़ रहा है, ऐसे में कुछ लोगों को ये अच्छा नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि देश की उपलब्धियां कुछ लोगों को अखर रही हैं और भारत, भारतीयता व यहां की सनातन परंपरा पर उंगली उठाने का कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- Bharatiya Janata Party: 8 सितंबर से 13 सितंबर तक चलेगा ‘मेरा माटी मेरा देश’ कार्यक्रम

योगी ने कहा कि ऐसे लोग यह भूल गए कि यह सनातन जब रावण के अहंकार से नहीं मिटा, कंस की हुंकार से नहीं डिगा और बाबर व औरंगजेब के अत्याचार से भी जब इसका कुछ न हो सका तो इन तुच्छ सत्ता परजीवी जीवों से क्या मिट पाएगा ? इनको स्वयं अपने कृत्यों पर लज्जित होना चाहिए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि की सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी पर मुख्यमंत्री योगी ने पूरे आईएनडीआईए गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि सनातन धर्म शाश्वत है, इसका ये लोग कुछ भी बिगाड़ नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब कभी दुनिया पर संकट आता है तो सनातन धर्म ही आगे आकर लोगों की सुरक्षा और संरक्षण का काम करता है।

यह भी पढ़ें:- ‘Ajay to Yogi Adityanath’ ने रचा इतिहास, 67 स्थानों पर हो चुकी इस उपन्यास की लॉन्चिंग

मुख्यमंत्री योगी ने इस अवसर पर सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दी।
पूर्व में पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री दयाशंकर सिंह, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें