Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Lok Sabha Elections से पहले किसानों को हक दिलाने में जुटे विधायक पंकज सिंह Lok Sabha Elections से पहले किसानों को हक दिलाने में जुटे विधायक पंकज सिंह

Lok Sabha Elections से पहले किसानों को हक दिलाने में जुटे विधायक पंकज सिंह

नोएडा। विधायक पंकज सिंह ने किसानों की समस्याओं को हल करवाने के लिए 15 दिन का समय मांगा था। अफसरों को अल्टीमेटम दिया था। रविवार को दो दिन पहले ही असर धरातल पर देखने को मिला है। नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) के अफसर एक्टिव हो गए। रविवार को पंकज सिंह के कार्यालय पर किसान और अथॉरिटी अफसरों की बैठक हुई है। इस बैठक में पंकज सिंह ने किसानों को भरोसा दिया है कि किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होगा। उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र का विकास बेहतर तरीके से किया जाएगा।

सेक्टर-146 में किसानों को मिलेंगे आबादी के प्लॉट
पंकज सिंह (MLA Pankaj Singh) के तेवर के बाद नोएडा से लेकर लखनऊ तक अफसर काम करने में जुटे हुए थे। जो अथॉरिटी के अफसर कभी कहा करते थे कि उनके पास किसानों को देने के लिए जमीन नहीं है, वो खुद किसानों के लिए जमीन खोज ले आए। किसानों के लिए शहर के सेक्टर-146 में 5% प्रतिशत प्लॉट अलॉट किए जाएंगे। नोएडा अथॉरिटी पहले जमीन पर ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट लेकर आने वाली थी। बैठक में निर्णय लिया गया है कि किसान की जमीन अगर भाई के नाम ट्रांसफर की जाती है तो उसमें कोई पैसा नहीं लगेगा।

इसके अलावा पंकज सिंह ने नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्र का दौरा करके वहां की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। हर गांव में लाइब्रेरी और खेल मैदान बनाए जाएं। पंकज सिंह ने कहा कि किसानों की मांग जायज है। किसानों को उनका हक मिलकर रहेगा। जिस पर समिति के अध्यक्ष  सुखबीर खलीफा और सभी अन्य किसानों ने संतुष्टि जाहिर की। इस बैठक में किसानों ने पंकज सिंह को भविष्य के चुनाव में साथ देने का ऐलान किया है।

पंकज सिंह ने 21 अगस्त को दिया था अल्टीमेटम
Lok Sabha Elections: भारतीय किसान परिषद के तत्वाधान में किसानों की मांगों को लेकर धरना नोएडा प्राधिकरण पर 16 जून 2023 से चल रहा है। उसी के मद्देनजर किसानों ने 21 अगस्त को नोएडा विधायक पंकज सिंह का घेराव किया था। पंकज सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया था कि 4 सितंबर तक आपकी जो मांगे शासन स्तर पर लंबित हैं, उनको नियम के दायरे में लाकर पूरा किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान लखनऊ में बैठे अफसर को भी खरी-खोटी सुनाई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

यहां से शेयर करें