Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे थे बदमाश... हो गया एनकाउंटर, करते थे चोरी – जय हिन्द जनाब पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे थे बदमाश... हो गया एनकाउंटर, करते थे चोरी – जय हिन्द जनाब

पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे थे बदमाश… हो गया एनकाउंटर, करते थे चोरी

Noida News: नोएडा की थाना सेक्टर-142 पुलिस ने जैन पार्क के पास चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। इसी बीच सामने से आ रही एक स्कूटी को पुलिस टीम के द्वारा रूकने का इशारा किया। स्कूटी सवार नहीं रुके और बिना रुके स्कूटी सवार अभियुक्तों के द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ के लिए जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशो की पहचान 1.अर्जुन सिंह उर्फ कन्हैया पुत्र श्यामपाल सिंह निवासी गली नं0-15, ग्राम इलाहाबास, नोएडा 2.प्रियांशु उर्फ भटिण्डा पुत्र रूपचन्द सिंह मूल पता ग्राम दुजाना, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुयी है। एक अभियुक्त अभिषेक कुमार उर्फ मोटा भाई पुत्र विजयपाल यादव निवासी ग्राम इलाहाबास, नोएडा को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 1 स्कूटी टीवीएस, 3 अवैध तमंचे मय 2 खोखा व 5 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। घायल बदमाशो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। अभियुक्त अर्जुन सिंह, प्रियांशु उर्फ भटिण्डा व अभिषेक शातिर किस्म के अपराधी है जिनके द्वारा चोरी की घटनाएं कारित की जाती है। अभियुक्तों के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

यह भी पढ़े : महाकुंभ से स्नान कर लौट रही बस ट्रक से टक्कराई, दो महिलाओं की मौत

यहां से शेयर करें