Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सीएम ममता बनर्जी पहुंची मुंबई: उद्धव ठाकरे-अमिताभ बच्चन को बांधी राखी – जय हिन्द जनाब सीएम ममता बनर्जी पहुंची मुंबई: उद्धव ठाकरे-अमिताभ बच्चन को बांधी राखी – जय हिन्द जनाब

सीएम ममता बनर्जी पहुंची मुंबई: उद्धव ठाकरे-अमिताभ बच्चन को बांधी राखी

आजकल राजनीति में बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जो पहले देखने को नही मिला। विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) की 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में बैठक शुरू होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए तमाम नेता पहुंच रहे है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) एक दिन पहले बुधवार को मुंबई पहुंच चुकी हैं। सीएम ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और अभिनेता अमिताभ बच्चन को राखी बांधी है।

यह भी पढ़े : मामूली बदलावः जानें किस शहर में किस रेट बिक रहा पेट्रोल- डीजल

इसके बाद उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में खेला होगा। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को उनके घर पर राखी बांधी। इसके बाद लोकसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में खेला होने वाला है और बहुत सारी सीटें आएंगी। वहीं, इससे पहले सीएम ममता ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती पर कहा कि वे चुनाव के दौरान कीमत कम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के घर जाकर भी ममता बनर्जी ने राखी बांधी और उनके पूरे परिवार से मुलाकात की।

यहां से शेयर करें