Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ऐक्शन में सरकार ,पांच घंटे 59 बच्चियों को बंद रखने वाले स्कूल पर एफआईआर – जय हिन्द जनाब ऐक्शन में सरकार ,पांच घंटे 59 बच्चियों को बंद रखने वाले स्कूल पर एफआईआर – जय हिन्द जनाब

ऐक्शन में सरकार ,पांच घंटे 59 बच्चियों को बंद रखने वाले स्कूल पर एफआईआर

नई दिल्ली। दिल्ली के बल्लीमारान स्थित राबिया गल्र्स पब्लिक स्कूल में कथित तौर पर फीस जमा नहीं करने की वजह से बच्चियों को घंटों बेसमेंट में बंधक बनाकर रखा गया। माता-पिता इस बात से हैरान हैं कि महज फीस न चुकाने पर तहखाने (बेसमेंट) में बंधक बनाकर 59 बच्चियां 5 घंटे तक कैद रखी गईं। 40 डिग्री तापमान में भूखी-प्यासी बच्चियां दोपहर होने का इंतजार कर रही थीं, ताकि जल्दी से उनके माता-पिता आकर उन्हें ले जाएं। जब माता-पिता पहुंचे, तो उन्हें देखते ही बच्चे बुरी तरह रो पड़े।
परिजनों का आरोप है कि बेसमेंट में रूम के बाहर की कुंडी लगाई गई थी। वे जब बच्चियों को लेने स्कूल पहुंचे तो स्टाफ भी संतुष्टि भरा जवाब नहीं दे सका। बच्चियों का गर्मियों में भूख-प्यास से बुरा हाल था। अपने बच्चों की हालत देखकर परिजन भी बिफर गए। उन्होंने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जूवेनाइल जस्टिस ऐक्ट की धारा 75 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी होने पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, मैं भी यह जानकर चौंक गया। मैंने फौरन अधिकारियों को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है।

आपको बता दें कि मामले ने मंगलवार को उस वक्त तूल पकड़ा जब इस हैरतअंगेज घटना का विडियो और तस्वीरें भी सामने आईं। इसमें दिख रहा है कि छात्राओं को बेसमेंट में बंद किया गया है। ये विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। विडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन के खिलाफ अभिभावकों में गहरा रोष है। विडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियां बेसमेंट में फर्श पर बैठी हैं।
आरोप था कि वहां पंखा भी नहीं था। पैरंट्स का दावा है कि उन्होंने जब तहखाने के दरवाजे खोले तो बच्चियां जमीन पर बैठी हुईं थीं। अपने परिजनों को देखकर बच्चियों ने रोना शुरू कर दिया। बच्चियों को बेसमेंट में बैठाने के पीछे स्कूल का तर्क था कि उनकी जून महीने की फीस अब तक जमा नहीं की गई है, जबकि अभिभावकों ने स्कूल के आरोपों को खारिज करते हुए फीस समय पर जमा कराने की रसीदें भी पुलिस को दिखाई हैं।

अभिभावकों का कहना है कि बच्चियां 40 डिग्री तापमान में 5 घंटे से भूखी-प्यासी थीं और जब इसको लेकर बच्चियों के मां-बाप ने हेड मिस्ट्रेस फरहा डीबा खान से बात की तो उन्होंने बेहद ही बदतमीजी से बात की और स्कूल से बाहर निकाल देने की धमकी दी।

डिप्टी सीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश
इस मामले के सामने आने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर स्कूल प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने लिखा है कि स्कूल की इस हरकत से मैं खुद हैरान हूं। दिल्ली पुलिस ने स्कूल फीस का भुगतान नहीं करने पर केजी के छात्रों को बेसमेंट में बंद करने को लेकर स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि कुछ अभिभावकों ने उसे इस बात की जानकारी दी कि मध्य दिल्ली के हौज काजी इलाके में शिक्षकों ने 16 बच्चों को सुबह सात बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बंद रखा।

कमला मार्केट के एसीपी ने कहा, आईपीसी की धारा 342 के तहत स्कूल के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है और हौज काजी पुलिस स्टेशन में किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के 75 तहत आगे की जांच चल रही है.” उन्होंने बताया कि स्कूल से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति की तलाश की जा रही है.

ऐसे हुआ खुलासा: छुट्टी के वक्त अभिभावक बच्चियों को लेने स्कूल गए तो पता चला कि बच्चों को बेसमेंट में बंद कर दिया गया है। इसके बाद अभिभावक हंगामा करने लगे। मामला सोमवार का है लेकिन बच्चों को अंदर रखे जाने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने से खुलासा हुआ।

यहां से शेयर करें