Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Accident: डीसीएम ने मासूम को कुचला, ग्रामीणों ने डीसीएम में की तोड़-फोड़ Accident: डीसीएम ने मासूम को कुचला, ग्रामीणों ने डीसीएम में की तोड़-फोड़

Accident: डीसीएम ने मासूम को कुचला, ग्रामीणों ने डीसीएम में की तोड़-फोड़

बडौत । बड़ौत क्षेत्र के बिजरौल गांव में बडौत- बुढ़ाना मार्ग पर सड़क पार कर रहे कक्षा दो के छात्र को तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने कुचल दिया, जिससे बच्चे की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। वहीं आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों की जमकर नोंकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने डीसीएम चालक को बड़ौत में पकड़ कर कठोर कार्यवाही करने के आश्वासन पर और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।

Accident News:

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल गांव निवासी कपिल का नौ साल का बेटा अंकुर गांव में ही एक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। वह अपने बाल कटवाकर घर जा रहा था। इस दौरान जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी मुजफ्फरनगर की ओर से तीव्र गति से आ रहे डीसीएम ने उसे कुचल दिया जिससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया, इससे आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। डीसीएम चालक गाड़ी को कान्हड़ गांव के पास छोड़ कर फरार हो गया। ग्रामीण डीसीएम को कान्हड़ गांव से लेकर बिजरौल पहुंचे और उसमें तोड़ फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया जिस पर ग्रामीणों से उनकी तीखी नोंकझोंक हुई। इसके बाद में पुलिस ने डीसीएम चालक को बड़ौत में पकड़ लिया और चालक पर कठोर कार्यवाही करने के आश्वासन पर और लोगों को समझा-बुझाकर जाकर शांत किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक के परिजनों को मुआवजे और मार्ग पर स्पीड ब्रेकर की मांग
भीषण सड़क हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर बड़ौत मार्ग को पूरी तरीके से जाम कर सड़क पर बैठ गए, और भारी हंगामा किया, ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग पर कोई स्पीड ब्रेकर नहीं बने हैं। जिस कारण आए दिन सड़क हादसे होते हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों से स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग से तेज गति से वाहन निकलते है, जो हादसे को न्योता देते है। ग्रामीण ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए तो वे आंदोलन कर धरना प्रदर्शन करेंगे।

यहां से शेयर करें