Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आढ़तियों को न्यायालय में करना होगा शुल्क जमा – जय हिन्द जनाब आढ़तियों को न्यायालय में करना होगा शुल्क जमा – जय हिन्द जनाब

आढ़तियों को न्यायालय में करना होगा शुल्क जमा

नोएडा। फूल मंडी फेस 2 के बहार संचालित हो रही आढ़तियों की दुकानों को आगामी 25 सितंबर तक न्यायालय के माध्यम से धनराशि जमा कराने का समय दिया गया है।

इसके संबंध में नगर मजिस्ट्रेट नोएडा शैलेंद्र मिश्रा के द्वारा फूल मंडी फेस-2 में पहुंचकर समस्त व्यापारियों को न्यायालय की मंशा के रूप में अवगत करा दिया गया है, और व्यापारियों से कहा गया है कि जिनके द्वारा अभी पैसा नहीं जमा किया गया है उन्हें 25 सितंबर तक का समय न्यायालय द्वारा दिया गया है।

अत: समस्त व्यापारी 25 सितंबर तक बाहर संचालित अपनी दुकानों को अंदर मंडी में संचालित करने की कार्यवाही करें। 25 सितंबर के उपरांत मंडी के बाहर किसी भी प्रकार की दुकानों को संचालित नहीं करने दिया जाएगा। इस संबंध में शैलेंद्र मिश्रा के द्वारा मंडी स्थल पर व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया है।

यहां से शेयर करें