Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ऐसे कमर तोड़ रही पुलिस, कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी की करोड़ों की संपत्ति कुर्क ऐसे कमर तोड़ रही पुलिस, कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

ऐसे कमर तोड़ रही पुलिस, कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट न्यायालय के आदेश पर आज यानी मंगलवार को जेवर पुलिस ने कुख्यात सुंदर भाटी की दिल्ली के मयूर विहार स्थित 3.5 करोड़ की चार मंजिला कोठी (इमारत) को कुर्क किया है। सुंदर भाटी के खिलाफ 47 संगीन केस दर्ज हैं और उसे हत्या के मामले में जिला अदालत से आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली के मयूर विहार शशि गार्डन में सुंदर भाटी की अवैध कमाई से अर्जित की गई 150 वर्ग गज में 4 मंजिला कोठी है। जेवर पुलिस की रिपोर्ट पर पुलिस कमिश्नर की अदालत ने 21 मई को अवैध तरीके से कमाई कर खरीदी गई इस संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था।

यह भी पढ़े : गाजियाबाद: पति नही संभाल पाया मोर्चा तो पत्नी ने महिला को दी ये गालियां

 

पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के जिलाधिकारी को कुर्की की कार्रवाई पूरी कराने के लिए प्रशासक नियुक्त करने का आग्रह किया था। इसके बाद क्षेत्रीय तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त कर कुर्की की कार्रवाई की गई। दिल्ली के थाना प्रभारी पांडव नगर को रिसीवर बनाकर पुलिस ने मुनादी कर कोठी को कुर्क किया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुंदर भाटी की कोठी में कई किरायेदार रह रहे थे। कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध भी किया। लेकिन दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की गई और अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर कोठी को कुर्क कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर व उसके साथियों की अवैध तरीके से कमाई कर अर्जित की गई संपत्तियों को चिन्हित कर कुर्क किया जा रहा है। इससे पहले भी सुंदर भाटी के भाई सिंहराज समेत गिरोह के अन्य सदस्यों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

यह भी पढ़े : Parliament: अविश्वास प्रस्ताव पर ये क्या बोल गए भाजपा सांसद

 

कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी का ये है इतिहास
साल 1990 में ग्रेटर नोएडा के गांव रिठौड़ी के रहने वाले नरेश भाटी ने परिवार के कई लोगों की हत्या के बाद जरायम की दुनिया में कदम रखा। उस पर उद्यमियों से रंगदारी मांगने से लेकर हत्या तक के मामले दर्ज है। वह ग्रेटर नोएडा के घंघोला गांव का रहने वाला सुंदर भाटी भी पहले नरेश भाटी के साथ रहता था। लेकिन दोनो अलग अलग हो गए।

यहां से शेयर करें