Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Parliament: अविश्वास प्रस्ताव पर ये क्या बोल गए भाजपा सांसद – जय हिन्द जनाब Parliament: अविश्वास प्रस्ताव पर ये क्या बोल गए भाजपा सांसद – जय हिन्द जनाब

Parliament: अविश्वास प्रस्ताव पर ये क्या बोल गए भाजपा सांसद

Parliament: अविश्वास प्रस्ताव पर आज संसद में बहस हुई। इस दौरान सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सोनिया गांधी बेटे को सेट करना चाहती हैं और दामाद को भेंट करना चाहती हैं। भाजपा सांसद ने दावा किया कि हम 2024 में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सत्ता में वापसी करेंगे। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि श्हमें लगा था कि राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे लेकिन लगता है वो बोलने के लिए तैयार नहीं थे, हो सकता है कि वह देर से सोकर उठे होंगे। मणिपुर पर दुबे ने कहा कि मैं खुद मणिपुर के इतिहास का भुक्तभोगी हूं। मेरे रिश्तेदार जो सुरक्षाबल में उच्च पद पर थे, वह उग्रवादी हमले में घायल हुए थे।

यह भी पढ़े: अलीगढ से कानपुर को जोड़ेगा ये हाईवे, 90 किमी दूरी क

निशिकांत दुबे ने कहा कि विपक्षी एकता पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष में बैठे कुछ ही लोग इंडिया की फुल फॉर्म बता पाएंगे। उन्होंने ने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां एक दूसरे से लड़ रही हैं लेकिन इसके बावजूद केंद्र में गठबंधन कर रही हैं। लालू यादव को हमने जेल नहीं भेजा, कांग्रेस ने जेल भेजा। शरद पवार को किसने बर्खास्त किया? जदयू को सबसे ज्यादा फंड मैंने दिलवाया। शेख अब्दुल्ला को जेल में कांग्रेस ने बंद किया। सीपीएम देशद्रोही पार्टी के साथ है।श् निशिकांत दुबे ने कहा कि श्अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सोनिया गांधी बेटे को सेट करना चाहती हैं और दामाद को भेंट करना चाहती हैं। भाजपा सांसद ने दावा किया कि हम 2024 में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगे। दुबे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर सिर्फ रोक लगाई है और अभी तक फैसला नहीं दिया है। राहुल गांधी कहते हैं कि वह माफी नहीं मांगेंगे, हां वो ओबीसी वर्ग से क्यों माफी मांगेंगे।

यहां से शेयर करें