Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
लेखपाल और सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो वायरल – जय हिन्द जनाब लेखपाल और सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो वायरल – जय हिन्द जनाब

लेखपाल और सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा/नोएडा। तहसील दादरी में तैनात लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो जारी होने के बाद हड़कंप मच गया है। यह लेखपाल उपरालसी गांव के आसपास की जमीन को देखता था।
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति के प्लॉट की चकबंदी कराने के नाम पर रुपए मांगे गए। उस व्यक्ति ने रुपए देने से मना नहीं किया और बातचीत करते हुए रुपए देने के लिए अपने पास बुला लिया। जब रुपए लेने के लिए लेखपाल जवाहर पहुंचा तो उसकी वीडियो बना ली गई। अब यह वीडियो चारों ओर वायरल हो रही है। इसके अलावा सेक्टर-62 चौकी पर तैनात एक सिपाही का भी ऑटो वाले से रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में एसएसपी ने जांच सीओ को सौंपी है। फिलहाल यह साबित नहीं हो पाया है कि सिपाही रुपए किस संदर्भ में ले रहा है। यह वीडियो ट्रवीटर पर वायरल हुआ है।
जवाहर लेखपाल दादरी तहसील में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी वे कई बार किसानों से रिश्वत लेने का आरोप है। लोगों का कहना है कि लेखपाल के खिलाफ कई बार लिखित शिकायत की जा चुकी हैं। लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से लेखपाल पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
उन पर आरोप है कि दादरी तहसील में उनका बोलबाला है। कई बार किसानों से भी पैमाइश करने के नाम पर पैसे मांगते हैं। किसानों का आरोप है कि वे खुलेआम रिश्वत मांगते हैं। जिलाधिकारी ने वीडियो वायरल होने के बाद संज्ञान में लिया है।

यहां से शेयर करें