Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यह है लेडी सिंघम!!! जिन्होंने अपनी जान की बिना परवाह किए बाढ़ के पानी में घुस बचाई कई जानें यह है लेडी सिंघम!!! जिन्होंने अपनी जान की बिना परवाह किए बाढ़ के पानी में घुस बचाई कई जानें

यह है लेडी सिंघम!!! जिन्होंने अपनी जान की बिना परवाह किए बाढ़ के पानी में घुस बचाई कई जानें

Noida: पुलिस विभाग में आमतौर पर जब महिला पुलिस अफसर की बात होती है तो दिमाग में एक ही तस्वीर घूमती है, कि यह क्या कर पाएंगी और कैसे कर पाएंगी, लेकिन लोगों की इस सोच को बदलने के लिए एसीपी-3 सेंट्रल नोएडा सौम्या सिंह और थाना एक्सप्रेसवे प्रभारी सरिता सिंह ने इस आपदा की घड़ी में लोगों को बचाने के लिए खुद को ही झोंक दिया है। रात-रात भर दोनों गांव वाजिदपुर यमुना डूब क्षेत्र में रहकर ही बचाव कार्य कर रही हैं। आज भी कर रही है। जब लोग पानी में घुसने से डरते हैं तो यह दोनों ही शेरनी की तरह अंदर जाती है और कहती है कि चलिए लोगों को बचाकर लाते हैं।

यह भी पढ़े : बाढ़ ग्रस्त इलाकों में डीएम ने खुद संभाली कमान,देखिए लोगों को कैसे निकाला बाहर

इस तरह का स्वभाव देख यहां खड़े हुए लोगों में भी जोश आ जाता है। जिस कारण वाजिदपुर के साथ-साथ कहीं अन्य गांव से लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आज भी एसीपी सौम्या सिंह और सरिता सिंह मौके पर ही लोगों को सहायता पहुंचकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रही हैं। हालांकि उनके साथ जिला प्रशासन, एनडीआरएफ की टीम भी काम कर रही हैं। लेकिन कभी जेसीबी में तो कभी टेक्टर में सवार होकर दोनों पानी के अंदर दूर तक जाकर देखती है कि कोई फंसा तो नही है।

यहां से शेयर करें