Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सांसद राजकुमार सांगवान ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से मुलाकात कर दिया सौंपा सांसद राजकुमार सांगवान ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से मुलाकात कर दिया सौंपा

सांसद राजकुमार सांगवान ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से मुलाकात कर दिया सौंपा

modinagar news सांसद राजकुमार सांगवान ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार से शुक्रवार को मुलाकात कर ज्ञापन दिया।
सांसद ने बताया कि दिल्ली-मेरठ रेलवे लाइन पर स्थित मोदी नगर रेलवे स्टेशन के पूर्व की दिशा में लगभग 8 से 10 गांव बसे हैं, जिनमें लगभग ढाई लाख की आबादी निवास करती है। इनको अपने दैनिक एवं अन्य कार्यों के लिए प्राय: रेलवे लाइन की पश्चिम दिशा में जाना पड़ता है। क्योंकि लगभग सभी आवश्यक कार्यालय डाकघर, बस अड्डा, बाजार, अस्पताल, स्कूल-कालेज आदि पश्चिम दिशा में स्थित हैं। पूर्व व पश्चिम दिशा के मध्य रेलवे लाइन पर फाटक संख्या 14 सी बना है, जो लगभग बहुत व्यस्त और अधिकतर बंद रहता है। रेल लाइन पर प्रतिदिन लगभग 100 ट्रेनों का आवागमन होता है, दोनों दिशाओं के लाखों लोगों को फाटक बंद होने के कारण लंबा इंतजार करना पड़ता है और वह अपने आवश्यक कार्य में लेट हो जाते है। जनहित में फाटक संख्या 14सी को शीघ्र ही अण्डर पास या ओवर ब्रिज में बदला जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन की सुविधा मिल सकें।

यहां से शेयर करें