Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: बाढ प्रभावित लोगों की मदद को आगे आया नोवरा – Noida News: बाढ प्रभावित लोगों की मदद को आगे आया नोवरा –

Noida News: बाढ प्रभावित लोगों की मदद को आगे आया नोवरा

Noida News। शहर पर आई मुश्किल की घंडी से निपटने के लिए लोगों प्रशासन का सहयोग कर रहे है। समय समय पर सामाजिक संगठनों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इस दौरान नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने आज पुश्ता रोड पर बाढ़ के कारण विस्थापित किसानों को खाना भंडारे के माध्यम से खाना खिलाया। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने भोजन प्राप्त किया। गौरतलब है कि यमुना का स्तर इस तरह बढ़ गया है कि वहां खेती करने वाले एवं फार्महाउसों की देखभाल करने वाले हजारों लोगों को वहां से बाहर आना पड़ा है।

यह भी पढ़े: बिहार विधानसभा की ओर जाने पर अड़े भाजपा नेताओं पर लाठी चार्ज

 

ग्राम नंगली वाजिदपुर के नजदीक ही नोवरा द्वारा यह भंडारा चलाया गया। इस दौरान नोवरा संरक्षक अजीत सिंह तोमर , मार्गदर्शक श्याम सुन्दर भगतजी, अध्यक्ष श्री रंजन तोमर, उपाध्यक्ष अजय चैहान, सनूप पंडित, महासचिव पुनीत राणा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान प्राधिकरण एवं प्रशाशन से अपील की की वह बाढ़ प्रभावितों के लिए और जरूरी संसाधन जुटाएं और लोगों तक और मदद पहुंचते रहे।

यहां से शेयर करें