Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi:यमुना जल स्तर के पिछले सभी रिकॉर्ड टूटे, आईटीओ, सिविल लाइंस में पानी घुसा, स्कूल कराएं बंद Delhi:यमुना जल स्तर के पिछले सभी रिकॉर्ड टूटे, आईटीओ, सिविल लाइंस में पानी घुसा, स्कूल कराएं बंद

Delhi:यमुना जल स्तर के पिछले सभी रिकॉर्ड टूटे, आईटीओ, सिविल लाइंस में पानी घुसा, स्कूल कराएं बंद

Delhi: बरसात के कारण कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिल्ली में यमुना के जल स्तर ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। बाढ़ का पानी दिल्ली की सड़कों, सिविल लाइन्स, आईटीओ में घुस गया। आज यानी गुरुवार सुबह यमुना का जल स्तर 208.46 मीटर तक पहुंच गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  (Chief Minister Arvind Kejriwal)ने घोषणा की कि बाढ़ वाले क्षेत्रों के सभी स्कूल बंद कर दिए जाएंगे। सरकार लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने लोगों से बाढ़ग्रस्त इलाकों में नहीं जाने की दोबारा से अपील की। केजरीवाल ने आपातकाल के समय में सहयोग का आग्रह किया है। सरकार निकासी कार्य जारी रखे हुए है। दिल्ली में बाढ़ की स्थिति राजनीतिक टकराव का मुद्दा बन गई है और केजरीवाल इसका दोष हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी पर मढ़ रहे हैं। सीएम केजरीवाल ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हरियाणा से दिल्ली की ओर पानी के प्रवाह को धीमा करने के लिए केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की। बुधवार को, यमुना का जल स्तर अब तक के उच्चतम स्तर को पार कर गया, हालांकि दिल्ली में बारिश बंद हो गई है। केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा से छोड़े गए पानी से शहर में बाढ़ आ गई है और दो-तीन दिन में पानी कम हो जाएगा। गुरुवार को आईटीओ, सिविल लाइंस में पानी घुस गया क्योंकि निचले इलाकों में पहले से ही पानी भर गया है।

 

इन इलाकों में हुआ डायवर्जन
1. बाहरी रिंग रोड (रोहिणी से आईएसबीटी)
2. जीटीके रोड से आईएसबीटी तक (सोनीपत की ओर से)
3. मुकरबा चैक फ्लाईओवर के नीचे जीटीके रोड से आजादपुर तक
4. सिंघु बॉर्डर
5. मुकरबा चैक
6. भलस्वा

Noida News: सपाई करेंगे महंगाई के विरोध में प्रदर्शन, बेचेंगे टमाटर

 

दिल्ली सचिवालय में भी पानी भरा
आज दिल्ली के मुख्य हिस्सों में भारी बाढ़ देखी गई, हालांकि कोई ताजा बारिश नहीं हुई। केजरीवाल के दफ्तर वाले दिल्ली सचिवालय में पानी भर गया। राजघाट से दिल्ली सचिवालय तक की सड़क भी पानी में डूबी हुई है। कश्मीरी गेट और पुराना लोहे का पुल के बीच रिंग रोड पर पानी भर गया है और इसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

यहां से शेयर करें