Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: पिस्टल दिखाकर 70 लाख रुपये लूट कर भागे बदमाश – Delhi News: पिस्टल दिखाकर 70 लाख रुपये लूट कर भागे बदमाश –

Delhi News: पिस्टल दिखाकर 70 लाख रुपये लूट कर भागे बदमाश

Delhi News। प्रगति मैदान के टनल में लूट की ये दूसरी वारदात है। कार चालक और कर्मचारी को गोली मारने की धमकी देकर बैग लूट लिया। बताया जा रहा है कि बैग में 70 लाख रुपये थे। पीड़ितों ने पीछा करने पर बदमाशों के फायरिंग करने का दावा भी किया है।
पुलिस का कहना है कि पीड़ित लगातार अपना बयान बदल रहे हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस को वारदात में किसी परिचित के शामिल होने का शक है। पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात सवा दस बजे पुलिस को मंगोलपुरी के पुष्पांजलि इलाके में लाखों की लूट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को कार चालक प्रवीण और मोनू मिले। उन लोगों ने बताया कि वह सेक्टर तीन रोहिणी स्थित एक दवा की कंपनी में काम करते हैं। कंपनी का मालिक अभिनव हैं।

प. बंगाल पंचायत चुनावः हिंसा के मतदान, 12 लोगों की गई जान

 

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह दोनों शुक्रवार रात एक बैग में 70 लाख और दूसरे में 39 लाख रुपये लेकर कंपनी के कार्यालय से पीतमपुरा स्थित मालिक के घर जा रहे थे। पुष्पांजलि के पास स्कूटी सवार दो लोगों ने ओवरटेक कर कार रुकवाई। दोनों बदमाश कार के चालक और कर्मचारी के पास पहुंचे। बदमाशों ने दोनों को गोली मारने की धमकी दी और पिछली सीट पर रखा एक बैग उठाकर फरार हो गए। पीड़ितों ने दावा किया कि पीछा करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी और एक गोली भी चलाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के मालिक से संपर्क नहीं हो पाया है। जिससे लूट की रकम का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि बीच सड़क पर हुई वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर वारदात का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।

यहां से शेयर करें