Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस मुठभेड़ में दो बांग्लादेशी डकैत घायल – जय हिन्द जनाब पुलिस मुठभेड़ में दो बांग्लादेशी डकैत घायल – जय हिन्द जनाब

पुलिस मुठभेड़ में दो बांग्लादेशी डकैत घायल

लखनऊ। महानगर और गुडंबा इलाके में सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से 2 बांग्लादेशी बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी के मुताबिक, एक दिन पहले ही ये दोनों डकैत बांग्लादेश बॉर्डर से भारत में दाखिल हुए थे। पुलिस ने इन दोनों बांग्लादेशी डकैतों के पास से बांग्लादेशी करेंसी, पहचान पत्र, तमंचे, और चाकू बरामद किए हैं।
मुठभेड़ के बाद एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो बांग्लादेशी बदमाश लखनऊ में डकैती की बड़ी योजना बना रहे हैं जो पहले भी कई डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इसी सूचना पर लखनऊ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सर्विलांस की मदद से इन बदमाशों की लोकेशन पर नजर रखते हुए घेरांबदी की। पेपर मिल कॉलोनी बंधे के पास अपने को चारों तरफ से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो डकैतों को गोली लगी। एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान बोड़ोपोरी के थाना मोडलगंज निवासी शफीकुल के रूप में हुई है। जबकि दूसरे
की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

यहां से शेयर करें