Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा मे एक साथ लाखों लोग करेंगे योग,स्मृति ईरानी होगी मुख्य अतिथि – नोएडा मे एक साथ लाखों लोग करेंगे योग,स्मृति ईरानी होगी मुख्य अतिथि –

नोएडा मे एक साथ लाखों लोग करेंगे योग,स्मृति ईरानी होगी मुख्य अतिथि

Noida: योग दिवस के दिन यानी 21 जून को नोएडा में एक साथ लाखों लोग एक साथ योग करेंगे। नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन, भारत विकास परिषद, भारतीय जनता पार्टी, नोएडा महानगर एंव नोएडा विकास प्राधिकरण एक साथ मिलकर 21 जून को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक इन्डोर स्टेडियम, सेक्टर-ं21ए, नोएडा में मनाये जा रहे अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के संबध में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
इस मौके पर एन.ई.ए. अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने बताया कि महर्षि डा राजेश योगी, संस्थापक आरोग्यम रिसर्च फाउंडेशन, नोएडा के मार्ग दर्शन में योग किया जाएगा । श्री मल्हन ने नोएडा की जनता से अपील की कि वे अपने परिवार सहित प्रातः 7 बजे इन्डोर स्टेडियम में उपस्थित होकर इस विशाल योग दिवस को सफल बनाये । श्री मल्हन ने बताया कि योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क टी-ंउचयशर्ट व उनके लिए जल-ंउचयपान की व्यवस्था भी की गई है। अन्त में विपिन मल्हन ने कहा कि योगा का यह कार्यक्रम समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में सहयोग करेगा ।

यह भी पढ़े : कर्ज लेने में मोदी सरकार से बनाया इतिहास, 9 साल में लिया 100 लाख करोड़

 

सांसद, गौतमबुद्ध नगर डा0 महेश शर्मा ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की पहचान है। विश्व के 164 देश 21 जून को योग दिवस मनाते हैं । योग करने से शक्ति मिलती है इसलिए योग के महत्व को समझाया और योगा को जीवन का हिस्सा बनाएं । साथ ही डा महेश शर्मा ने बताया इस वर्ष केन्द्रीय मंत्री, श्रीमती स्मृति ईरानी योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेगीं । महर्षि डा राजेश योगी, संस्थापक आरोग्यम रिसर्च फाउंडेशन ने बताया कि प्रोटोकोल के तहत योग (सरल अभ्यास ) कराये जायेगें । क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सतेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गये इस योग दिवस के आयोजन को विश्व ने सराहा है। इसी कड़ी में प्रत्येक वर्ष यह आयोजन किया जाता है । इस अवसर पर एन.ई.ए. महासचिव वीके सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, सह. कोषाध्यक्ष सुश्री नीरू शर्मा, उपाध्यक्ष मोहन सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, आरएम जिंदल, सचिव आलोक गुप्ता, राहुल नैययर, विरेन्द्र नरूला, मयंक गुप्ता के साथ-ंसाथ अतुल कांत वर्मा, अजय अग्रवाल एंव भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, सचिव अनुज गुप्ता के केशव गंगल, भारतीय जनता पाटी के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला महामंत्री गणेश जाटव, चैधरी कुशलपाल एंव विभिन्न समाचार पत्रों के संपादक मौजूद थे।

यहां से शेयर करें