Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
चला डीडीए का बुलडोजर: आशियाने को उड़ता देख आंखों से झलके आंसू चला डीडीए का बुलडोजर: आशियाने को उड़ता देख आंखों से झलके आंसू

चला डीडीए का बुलडोजर: आशियाने को उड़ता देख आंखों से झलके आंसू

नई दिल्ली । बुराड़ी के केशव नगर में डिमोलिशन की कार्यवाही शुक्रवार को भी जारी है। नई बसी कॉलोनियों के साथ-साथ सालों पहले बने रिहायशी मकानों पर भी डीडीए का बुलडोजर चलाया गया। जिन घरों में लोग रह रहे थे, उनको बाहर निकालकर मकान पर बुलडोजर चलाया गया। अपनी आंखों के सामने अपने आशियाने को उजड़ता देखकर लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। सुबह से ही बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री व पुलिस बल तैनात की गई है। स्थानीय लोगों ने डिमोलिशन के समय यह सोचा कि अगर वह अपने घर के अंदर रहेंगे, तो उनके घर तोड़फोड़ की कार्रवाई से बच जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिन घरों के अंदर लोग हैं उनके दरवाजों को जेसीबी मशीनों से पहले तोड़ा दिया गया। उसके बाद जबरन लोगों को घर से बाहर निकाल कर उनका घर तोड़ा गया। इस दौरान पुलिस बल भी बड़ी संख्या में मौजूद है। अगर कोई विरोध भी करता है तो उसे पुलिस हिरासत में लिया गया। फिलहाल लगातार तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़े : NHAI: हाईवे पर वाहन चला रहे है तो गाइड लाइन का रखे खयाल,हो सकता है हादसा

 

रघुबीर नगर में भीड़ देख टाला अतिक्रमण हटाओ अभियान दिल्ली के रघुवीर नगर आर ब्लॉक इलाके में शुक्रवार को कुछ झुग्गियों को तोड़ने के लिए आया एमसीडी और डीयूएसआईबी का बुलडोजर लोगों की भीड़ देख वापस लौट गया। दरअसल, टैगोर गार्डन से पंजाबी बाग को जोड़ने वाली सड़क के बीच एक पुल है। उसी पुल के पास सकरे रास्ते के आसपास काफी संख्या में झुग्गियां है। इन झुग्गियों की वजह से वहां अक्सर इस रास्ते पर जाम के हालात बने रहते हैं।
इस संबंध में कई बार एमसीडी और डीयूएसआईबी को शिकायत दी गई थी। इसी के मद्देनजर जॉइंट टीम यहां झुग्गियां हटाने आई थी, लेकिन स्थानीय लोगों को इस बात की जानकारी पहले से मिल गई थी। जिसके बाद काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए, जबकि पुलिस की संख्या काफी कम थी। ऐसे में आज झुग्गियों को तोड़ने की योजना टाल दी गई।

यहां से शेयर करें