Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
15 जून को होने वाले माह धरना को लेकर बैठक – जय हिन्द जनाब 15 जून को होने वाले माह धरना को लेकर बैठक – जय हिन्द जनाब

15 जून को होने वाले माह धरना को लेकर बैठक

जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पटना ज़िला अध्यक्ष मौलाना शकील अहमद हाशमी ने 15 जून को सभी दलों की एकजुटता महंगाई और विभिन्न मुद्दों पर होने वाले महा धरना की सफलता के लिए आज पटना ज़िला के सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक किया। बैठक में शकील हाशमी ने कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी और हिटलर शाही आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर 15 जून को होने वाले धरना को सफल बनाने के लिए वार्ड अध्यक्ष समेत बूथ स्तर के सभी अल्पसंख्यक सदस्यों की उपस्थिति होगी ।

यह भी पढ़े : पुलिस-एसटीएफ ने बिछाया जाल,फंसे शातिर मोबाइल चोर

हाशमी ने अपील किया के बिहार समेत भारत देश को गौरवशाली देश बनाने के लिए  नीतीश कुमार को मज़बूत करना होगा। उनके साथ क़दम से क़दम मिलाकर सभी समाज के लोगों को चलना होगा हाशमी ने सभी अल्पसंख्यक साथियों से किया है कि 15 जून को होने वाले महा धरना में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और मुल्क को नफरत की आग में झोंकने वाले भाजपाइयों को मात देने के लिए नीतीश कुमार  के हाथों को मज़बूत करें। बैठक में मसौढ़ी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मेराज अंसारी धनरूआ मोहम्मद राशिद बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सोनू फतुहा प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना मुश्ताक मनेर शरीफ मौलाना नासिर हुसैन मनेरी नौबतपुर से आमिर जीशान फुलवारी शरीफ से आसिफ रज़ा क़ादरी व अन्य साथियों ने भाग लिया।

यहां से शेयर करें