Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नगेन्द्र कश्यप बनें कश्यप समाज के निर्विरोध अध्यक्ष – जय हिन्द जनाब नगेन्द्र कश्यप बनें कश्यप समाज के निर्विरोध अध्यक्ष – जय हिन्द जनाब

नगेन्द्र कश्यप बनें कश्यप समाज के निर्विरोध अध्यक्ष

मोदीनगर । कश्यप समाज ने समाज की बागडोर पत्रकार नगेन्द्र कश्यप के हाथों में सौंपते हुए उन्हें कश्यप समाज मोदीनगर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बस स्टैंड स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार को कश्यप समाज की महत्वपूर्ण बैठक में कश्यप समाज मोदीनगर का गठन करते हुए अध्यक्ष पद पर पत्रकार नगेंद्र कश्यप की ताजपोशी की गई। नरेद्र कश्यप को अध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए बधाई दी।

यह भी पढ़े : उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता का जन्मदिन

नगेन्द्र कश्यप ने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है इस जिम्मेदारी पर वह खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। नगेंद्र कश्यप कहा कि उनका प्रयास होगा कि समाज के दबे कुचले लोगों को आगे लाकर राजनीतिक तथा सामाजिक स्तर पर उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए। नगेंद्र कश्यप ने कहा कि समाज के सभी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और कश्यप समाज को मजबूत पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।   नगेंद्र कश्यप ने कहा कि जल्द ही संगठन को संवैधानिक रूप से रजिस्टर्ड कराकर आगे की रूपरेखा एवं रणनीति तैयार की जाएगी।

यहां से शेयर करें