Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कार खंभे से टकराने पर दरोगा समेत तीन घायल – जय हिन्द जनाब कार खंभे से टकराने पर दरोगा समेत तीन घायल – जय हिन्द जनाब

कार खंभे से टकराने पर दरोगा समेत तीन घायल

मोदीनगर। निवाड़ी मार्ग पर गंगनहर पुल से पहले सुरेविन पब्लिक स्कूल के सामने गुरुवार रात को तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे को टक्कर मारती हुई पेड़ से टकराई। हादसे में कार सवार पतला चौकी प्रभारी दरोगा सहित तीन लोग घायल हो गए। चौकी प्रभारी की हालात गंभीर बताई जा रही है। तीनों को गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है।

Politics: बृजभूषण शरण के लिए नही चलेगी साईकिल

जिला मैनपुरी के गांव देवर निवासी दीपेश कुमार यूपी पुलिस में एसआई पद पर तैनात हैं। एक सप्ताह पहले ही उनका तबादला मुरादनगर थाने से निवाड़ी थाने की पतला चौकी पर प्रभारी पद के लिए हुआ था। गुरुवार रात को चौकी प्रभारी दीपेश कुमार अपने भांजे जतिन निवासी मैनपुरी व दोस्त पंकज उर्फ बंटी निवासी गांव जलालाबाद मुरादनगर के साथ पतला पुलिस चौकी से निवाड़ी थाने पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वह मोदीनगर निवाड़ी मार्ग पर गंगनहर पुल से पहले सुरेविन पब्लिक स्कूल के सामने कार की अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची निवाड़ी पुलिस ने किसी तरह तीनों को कार से बाहर निकालकर घायलों को मोदीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालात गंभीर होने पर तीनों को गायिजाबाद के लिए रेफर कर दिया।

यहां से शेयर करें