Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
खुशखबरी: यूपी में NCR की तर्ज पर बनेगा SCR – जय हिन्द जनाब खुशखबरी: यूपी में NCR की तर्ज पर बनेगा SCR – जय हिन्द जनाब

खुशखबरी: यूपी में NCR की तर्ज पर बनेगा SCR

यूपी में सीएम योगी लगातार विकास करने की ओर कदम उठा रहे है। अब NCR की तर्ज पर यूपी SCR यानी स्टेट केपिटल रीजन गठित करने की कवायद शुरू हो गई। लखनऊ में SCR क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। SCR में राजधानी लखनऊ, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, रायबरेली, उन्नाव, समेत सात जिले शामिल किए जाएंगे। लखनऊ में तेजी से बढ़ रही आबादी को देखते हुए योगी सरकार ने यह फैसला लिया है।SCR बनने के बाद लखनऊ के साथ साथ इसमें शामिल जिलों का एकसमान विकास विकास किया जाएगा।

यह भी पढ़े: दिल्ली-देहरादून के बीच 25 मई से चलेगी वंदेभारत

 

एक जैसा होगा विकास का पैर्टन

एक जैसे पैटर्न पर विकास योजनाएं बनेंगी। योगी सरकार की इस योजना से इन इलाकों में विकास की गति बढ़ जाएगी। इसके साथ ही सराकरी योजना का भी विस्तार होगा। इसका फायदा यह होगा कि लखनऊ में बढ़ती आबादी को नियंत्रित किया जा सकेगा।एससीआर का केंद्र बिंदु लखनऊ-बाराबंकी बॉर्डर होगा। 2031 तक एसीआर के क्षेत्र शामिल किए जाएंगे। प्रपोजल में जमीन से लेकर हर क्षेत्र को लेकर जानकारी शामिल की जाएगी। इसी के तहत कानपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन खोजने के निर्देश दे दिए हैं।सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ मेट्रोपोलिटन सिटी के तौर पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो रही है। अलग-अलग शहरों लोग यहां आकर अपना स्थायी निवास बना रहे हैं। आस-पास के जिलों में भी जनसंख्या का दवाब बढ़ रहा है इसलिए भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एनसीआर की तर्ज पर उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्रश् का गठन किया जाना चाहिए।

यहां से शेयर करें