Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida प्राधिकरण अपना बकाया वसूली के लिए उठा रहा ये कदम, 113 फ्लैट सील Noida प्राधिकरण अपना बकाया वसूली के लिए उठा रहा ये कदम, 113 फ्लैट सील

Noida प्राधिकरण अपना बकाया वसूली के लिए उठा रहा ये कदम, 113 फ्लैट सील

Noida। बिल्डरों से वसूली के लिए प्राधिकरण अलग अलग उपय कर रहा है। कई बायर्स की रजिडटरी रोक रहा है तो कही उनके खाली फ्लैट सील कर रहा है। इस बार बकाये का भुगतान नहीं करने पर प्राधिकरण ने अलग-अलग बिल्डरों के 113 फ्लैट सील कर दिए। सेक्टर-46 में गार्डेनिया ऐम्स डेवलपर्स पर प्राधिकरण के 603.15 करोड़ रुपये शेष हैं। इसका डी-दो टावर और प्रोजेक्ट ऑफिस सील किया गया, इसमें 110 फ्लैट फिलहाल बिके नहीं हैं। यह प्रोजेक्ट 2009 को आवंटित किया गया था। इसमें 20 टावर स्वीकृत हैं, इसमें से सात का अधिभोग प्रमाणपत्र सीसी निरस्त किया गया।

यह भी पढ़े : Anil Dujana Encounter:राजनीतिक संरक्षण से बनता चला गया अपराध का बादशाह

इतना ही नही सेक्टर-137 स्थित लॉजिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के दो फ्लैट, दो स्टोर स्थल और मार्केटिंग ऑफिस को सील किया गया। यह प्रोजेक्ट 2010 में आवंटित किया गया था। इसमें 17 टावर स्वीकृत हैं। बिल्डर पर 379.65 करोड़ बकाया है। सेक्टर-75 में गार्डेनिया गेटवे इंडिया लिमिटेड के 103.83 करोड़ बकाया होने पर एक फ्लैट सील कर दिया गया है। इसमें 9 टावर स्वीकृत है। कई बार नोटिस भेजने के बाद भी भुगतान नहीं करने पर प्राधिकरण ने यह कदम उठाया है। प्राधिकरण लगातार ऐसे बिल्डरों पर कार्रवाई कर रहा है।

यहां से शेयर करें