Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गैंगस्टर्स को सबक सिखाने के लिए Delhi Police कर रही ये कार्रवाई – गैंगस्टर्स को सबक सिखाने के लिए Delhi Police कर रही ये कार्रवाई –

गैंगस्टर्स को सबक सिखाने के लिए Delhi Police कर रही ये कार्रवाई

Delhi । दिल्ली पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के गुर्गों की तलाश में दिल्ली-एनसीआर में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस ने छह को गिरफ्तार किया है जबकि 20 अन्य को हिरासत में लिए गए हैं।  यह कार्रवाई द्वारका के बिंदापुर में भाजपा किसान मोर्चा के नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या के मामले में हुई गिरफ्तारियों के कुछ दिनों बाद की गई है। दिल्ली पुलिस ने सुरेंद्र मटियाला की हत्या के मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया था जबकि चार अन्य गिरफ्तार किए गए थे।
दिल्ली पुलिस ने चंडीगढ़ से दो शूटरों को गिरफ्तार किया था जिसमें से एक कपिल सांगवान गिरोह से जुड़ा था। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने कहा कि 300 पुलिसकर्मियों से लैस 21 टीमों ने दिल्ली में  और हरियाणा में  एक साथ छापेमारी की। गौर करने वाली बात यह भी है कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की मंगलवार को तिहाड़ जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के शूटरों द्वारा कथित तौर पर हत्या किए जाने के एक दिन बाद यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

यह भी पढ़े : IPL 2023:कोहली-गंभीर की बहस पर क्या बोले वीरेंद्र सहवाग,जानें पूरा मामला
Delhi Police के सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान सशस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यही नहीं 20 अन्य को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी कपिल सांगवान और उसके गुर्गों के खिलाफ की गई है। कुछ समय पहले बिंदापुर पुलिस थाने में सुरेंद्र नाम के एक व्यक्ति की हत्या का केस दर्ज किया गया था, जिसके सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यह छापेमारी सुरेंद्र की हत्या के मामले से भी जुड़ी बताई जा रही है। इस हत्याकांड में भी सांगवान के शामिल होने की आशंका है।
पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि खुफिया जानकारी से संकेत मिले हैं कि ‘भगोड़ा’ घोषित किया जा चुका माफिया सांगवान विदेश में छिपकर भारत में अपने गुर्गों के जरिए आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नितिन नरुल्ला, निखिल, राजपाल, दीपक, मोहित और जितेंद्र दहिया के रूप में हुई है। दीपक, निखिल और नितिन को अन्य आपराधिक मामलों में भी शामिल पाया गया है। छापेमारी के दौरान विभिन्न ठिकानों से एक कार, तीन पिस्तौल, सात गोलियां, 20 लाख रुपये, 22.4 ग्राम हेरोइन और 73 ग्राम मादक पदार्थ एम्फेटामाइन भी जब्त की गई है।

यह भी पढ़े : महिलाओं की सुरक्षा के दावे फेल, युवती से अभद्रता फिर उठाकर ले जाने की धमकी

झज्जर, सोनीपत, बहादुरगढ़ और महेंद्रगढ में हुई छापेमारी
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में पुलिस ने झज्जर, सोनीपत, बहादुरगढ़ और महेंद्रगढ़ में गैंगस्टर कपिल सांगवान और उसके सहयोगियों की तलाश में छापे मारे गए। यह तलाशी अभियान तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात अपराधी टिल्लू ताजपुरिया की प्रतिद्वंद्वी गोगी गिरोह के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर हत्या किए जाने के एक दिन बाद चलाया गया है। ताजपुरिया 2021 में रोहिणी की एक अदालत में हुई गोलीबारी की घटना का आरोपी था। इस गोलीबारी में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी मारा गया था। ताजपुरिया की मंगलवार तड़के गोगी गिरोह के चार कथित सदस्यों ने तिहाड़ जेल में हत्या कर दी थी।

यहां से शेयर करें