Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
इस समस्याओं को लेकर 25 अप्रेल को होगी एआरटीओ कार्यालय पर पंचायत – इस समस्याओं को लेकर 25 अप्रेल को होगी एआरटीओ कार्यालय पर पंचायत –

इस समस्याओं को लेकर 25 अप्रेल को होगी एआरटीओ कार्यालय पर पंचायत

नोएडा। सीएनजी ऑटो चालक एसोसिएशन व भारतीय किसान यूनियन भानु मिलकर 25 अप्रैल दिन मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय नोएडा पर पंचायत करने के संबंध में बृहस्पतिवार को एक ज्ञापन सौंपा। नोएडा सीएनजी ऑटो चालक एसोसिएशन व भारतीय किसान यूनियन भानु का प्रतिनिधिमंडल एआरटीओ डॉक्टर सियाराम वर्मा व एसीपी सेकंड सुशील कुमार गंगा प्रसाद से मिला और 1000 एनसीआर ऑटो की अधिसूचना को रद्द करवाने वह पारदर्शी कर लॉटरी सिस्टम से ड्रॉ करवाने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। एआरटीओ डॉ सियाराम वर्मा ने तत्काल आरटीओ गाजियाबाद अरुण कुमार से बात की और बताया की आरटीओ अरुण कुमार कमिश्नर मैडम से आप के मसले को लेकर बात करने गए हैं।

यह भी पढ़े : Noida News:अधिकारियों ने सुनी आगाहपुर के निवासियों की समस्याएं

प्रतिनिधिमंडल में नोएडा सीएनजी ऑटो चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन के परिवहन मंत्री चौधरी ओम प्रकाश गुर्जर , भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश महासचिव चौधरी बीसी प्रधान व नोएडा महानगर के अध्यक्ष चौधरी राजवीर मुखिया व नोएडा महानगर महासचिव अनिल बैसोया और नोएडा सीएनजी ऑटो चालक एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप पाल व कोषाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद, उप कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र पाल व अनिल कुमार शर्मा, राधेश्याम प्रधान व अरविंद पाल आदि मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें