Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यीडा में रोजगार की होगी भरमार, अब मेट्रो के साथ-साथ वंदे भारत के कोच बनाने की लगेगी फैक्ट्री यीडा में रोजगार की होगी भरमार, अब मेट्रो के साथ-साथ वंदे भारत के कोच बनाने की लगेगी फैक्ट्री

यीडा में रोजगार की होगी भरमार, अब मेट्रो के साथ-साथ वंदे भारत के कोच बनाने की लगेगी फैक्ट्री

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) तेजी से विकास करने वाले प्राधिकरण में से एक बन गया है। मेडिकल डिवाइस पार्क हो या फिर अपैरल पार्क सभी आवंटित हो चुके हैं और अब यहां उसे विकसित किया जा रहा है। अच्छी खबर यह है कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में रोजगार भरमार रहेंगे। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 10 में वंदे भारत रेल गाड़ी के कोच बनाने की फैक्ट्री लगाए जाने के लिए तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : Noida:खत्म होगी ऑटो चालकों की मनमानी, जल्द चलेंगी मेट्रो एसी फीडर बसें

हालांकि इससे पहले सेक्टर 32 में मेट्रो कोच बनाने के लिए प्राधिकरण की ओर से जमीन आवंटित कर दी गई है। सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि कंपनी पहले चरण में यहां 7000 करोड रुपए और कुल 25000 करोड रुपए का इन्वेस्टमेंट करेगी। कंपनी को मेगा इन्वेस्टमेंट के तहत जमीन दी जाएगी। टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड के फाइनेंस डायरेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल और और रामा कृष्णा फॉरगिंग्स लिमिटेड के चीफ फाइनेंस ऑफिसर ललित कुमार खेतान ने प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह से मुलाकात की।

यह भी पढ़े : Ghaziabad:घरेलू हिंसा से बचाव के लिए महिलाओं को कर रहे तैयार

अफसरों ने बताया कि उनकी कंपनियां पश्चिम बंगाल में हर साल 800 रेल कोच बना रही हैं। इसके अलावा रेल पहिए भी बनाने का काम चल रहा है। अब यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में रेल कोच बनाने की फैक्ट्री लगाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें करीब 100 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी। वही सीईओ डॉ रणवीर सिंह ने कहा कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 10 में जमीन उपलब्ध है। यहीं पर इस कंपनी को जमीन आवंटित करके फैक्ट्री लगाने का अवसर दिया जाएगा।

 

 

यहां से शेयर करें