Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
शातिर लुटेरे पुलिस के हत्थे चढे,आईफोन मिले – जय हिन्द जनाब शातिर लुटेरे पुलिस के हत्थे चढे,आईफोन मिले – जय हिन्द जनाब

शातिर लुटेरे पुलिस के हत्थे चढे,आईफोन मिले

ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर कई लूट की वारदातों का खुलासा करने का दावा किया है। आईआईएमटी कॉलेज के पास जंगल में हुई बाइक, आईफोन और नगदी लूट के मामले का खुलासा करते हुए चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गई बाइक ,आईफोन ,नगदी चोरी की स्कूटी तथा एक तमंचा ,एक पिस्टल कारतूस बरामद किए हैं।

थाना नॉलेज पार्क के थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने 21 मार्च को आईआईएमटी कॉलेज के पास झाड़ियों में स्कूटी चोरी की थी। वहीं पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने एक व्यक्ति से उसकी बाइक व आईफोन आदि लूट की घटना को अंजाम दिया था और मौके से फरार हो गए थे।

यह भी पढ़े: Dadri Police: मुरथल से बिहार लेकर जा रहे थे 15 लाख की शराब

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी एवं सर्विलांस की मदद से 4 लुटेरों को गिरफ्तार किया। उन्होंने पकड़े गए लुटेरों के नाम मुस्तकीम पुत्र चांद बाबू निवासी सूरजपुर, शौकीन पुत्र पीरु निवासी भोला कॉलोनी सूरजपुर, सुमित यादव पुत्र इंद्रपाल यादव निवासी छंगा दरवाजा जिला अमरोहा हाल पता दादरी, रिंकू पुत्र रण सिंह निवासी ग्राम मितौली जिला बुलंदशहर को एलजी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। इनके पास से लूटी गई बाइक, चोरी की स्कूटी, लूटा गया आईफोन तथा 2320 रुपए, एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों ने कई लूट व चोरी की घटनाएं करना कबूल किया है।

 

यहां से शेयर करें