Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida Authority:समस्यां सुनने गए अफसरों की किसानो से तू तू मैं मैं – Noida Authority:समस्यां सुनने गए अफसरों की किसानो से तू तू मैं मैं –

Noida Authority:समस्यां सुनने गए अफसरों की किसानो से तू तू मैं मैं

 

नोएडा। गांव नंगली वाजिदपुर में नोएडा प्राधिकरण के आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर किसानों की नोएडा प्राधिकरण के अफसरों से तीखी नोकझोंक हुई, तू तू मैं मैं होने का मुख्य कारण सभी विभागों के उच्च अधिकारियों का नहीं पहुंचना था। विशेषकर भूलेख विभाग से कोई भी अधिकारी नोएडा आपके द्वार कार्यक्रम में नहीं था, इसलिए किसानों में भारी रोष था।

यह भी पढ़े : गौतम बुध नगर में भाजपा को टक्कर देने के लिए दूसरे दल की जरूरत नहीं

नोएडा आपके द्वार कार्यक्रम में प्रमुख समस्याएं भूलेख विभाग से थी जैसे गांव नंगली वाजिदपुर के सभी किसानों को 10 प्रतिशत के प्लॉट और 64 प्रतिशत मुआवजे की मांग की, आबादी जहां है जैसी है छोड़ी जाए, और जिन किसानों की 5 क समिति आबादी विनियमितीकरण करण के लिए मंजूर हो चुकी है। उनकी ख ओर ग कमेटी की जाए, भवन नियमावली समाप्त की जाए यह गांव में व्यवहारिक नहीं है, जिन किसानों को 5 प्रतिशत के प्लॉट नहीं मिले हैं उन्हें 5 प्रतिशत के प्लॉट तत्काल दिए जाएं, ,नोएडा प्राधिकरण के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों व हॉस्पिटलों में किसानों के कोटे को तत्काल लागू कराया जाए।

Noida Authority:
गांव के रहने वाले अशोक चैहान ने बताया की समस्याएं पूर्व में भी नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के सामने वर्ष 12 अक्टूबर 2020 को जूम मीटिंग पर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी व क्षेत्रीय सांसद डॉ महेश शर्मा व दादरी विधायक तेजपाल नागर के सामने भी रखी गई थी। यह समस्याएं वर्ष 19 जनवरी 2020 को सफाई गिरी प्रोग्राम में भी रखी गई थी और समय-समय पर क्षेत्रीय विधायक व सांसद को पत्र देकर भी समस्याओं के समाधान के लिए आग्रह किया गया था और लिखित में भी दिया था। लेकिन नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने केवल किसानों से झूठे वादे किए हैं। गांव में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं केवल किसानों को छलने और दिखावा करने के लिए मीटिंग की जाती हैं ।

यह भी पढ़े : बेरोजगरों को जिगेलो बनाकर हाईप्रोफाइल महिलाओ से मस्ती का देते थे लालच

इस अवसर पर पूर्व प्रधान चरण, सुंदर चैहान, भंवर सिंह चैहान, बेगराज, कृष्ण चैहान, सागर, विजयपाल चैहान, लोकेश चैहान, दाताराम, अमन चैहान, लीलू चैहान, ऋषभ चैहान, पप्पू, राजपाल चैहान, मूलचंद चैहान, चरण सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
नोएडा प्राधिकरण की ओर से सिविल विभाग के डीजीएम श्रीपाल भाटी, वर्क सर्किल 9 के पीई प्रवीण सिलोनिया, एपी वैभव नागर, जन स्वास्थ्य विभाग के पीई आर के शर्मा, जेई वाई के हरीश,बिजली विभाग के उप महाप्रबंधक डॉक्टर निजामुद्दीन, एपी अमित नागर, जेई प्रेम शंकर, जल और सीवर विभाग से जेई दयानंद उपाध्याय उपस्थित रहे।

 

यहां से शेयर करें