Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
राजस्थान क्रिकेट के लिए एतिहासिक पल, जानें पूरा मामला – जय हिन्द जनाब राजस्थान क्रिकेट के लिए एतिहासिक पल, जानें पूरा मामला – जय हिन्द जनाब

राजस्थान क्रिकेट के लिए एतिहासिक पल, जानें पूरा मामला

 

राजस्थान क्रिकेट के लिए आज का दिन काफी अहम रहा। ये पल एतिहासिक साबित होंगे। इंटरनेशनल स्टेडियम को लेकर आरएसी व हिंदुस्तान जिंक के बीच एमओयू हुआ है। एमओयू के बाद स्टेडियम का नाम अनिल अग्रवाल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रखा जाएगा। अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल ने स्टेडियम निर्माण के लिए वैभव गहलोत को 300 करोड़ रुपए का चैक सौंपा। एमओयू विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में हुआ है।

यह भी पढ़े:Greater Noida Authority आईटी-उद्योग के डिफॉल्टरों से प्लाॅट लेगी वापस!

 

राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित इन्वेस्ट राजस्थान समिट- 2022 के अवसर पर अनिल अग्रवाल द्वारा राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा निर्माण किये जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सहयोग करने की घोषणा की थी. इसी कड़ी में अब हिंदुस्तान जिंक स्टेडियम के लिए 300 करोड़ रुपये देगा। आरसीए एकेड़मी पर राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले एमओयू हस्ताक्षर समारोह में डॉ. सी.पी. जोशी (अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा एवं मुख्य संरक्षक आरसीए), वैभव गहलोत, (अध्यक्ष राजस्थान क्रिकेट संघ), प्रिया अग्रवाल हैबर (चैयरपर्सन, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड एवं डायरेक्टर वेदांता लिमिटेड़) अरूण मिश्रा (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड) ऋतु झिंगोन (डायरेक्टर ग्रुप कम्युनिकेशन, वेदांता लिमिटेड़) उपस्थित रहे।

 

यहां से शेयर करें