Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Akhilesh Yadav ने कहा वावाही लूटने को हो रहे फर्जी एनकाउटर – Akhilesh Yadav ने कहा वावाही लूटने को हो रहे फर्जी एनकाउटर –

Akhilesh Yadav ने कहा वावाही लूटने को हो रहे फर्जी एनकाउटर

 

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज ग्रेटर नोएडा स्थित चाई 4 एटीएस ग्रीन पैराडाइज सोसायटी में पहुंचकर पार्टी के नेता सुधीर भाटी की माता के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने माता को श्रद्धा सुमन अर्पित कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर सीधा निशाना साधा और कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े:Noida News:यातायात पुलिस ने छात्रों को बताएं नियम

Akhilesh Yadav: इस दौरान उन्होंने कहा कि सुमित गुर्जर एनकाउंटर फर्जी था। मालूम हो कि इससे पहले भी अखिलेश यादव ने जिले में फर्जी एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे। आज फिर आकर उन्होंने फर्जी एनकाउंटर के मामलों को उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिस वाहवाही लूटने के लिए फर्जी एनकाउंटर कर रही है। यदि इनकी जांच की जाए तो सच सामने आ जाएगा और कार्यवाही भी होगी। उल्लेखनीय है कि 2017 में सुमित गुर्जर को 50000 का इनामी बताकर नोएडा पुलिस में मुठभेड़ में ढेर किया था। जिसके बाद परिजनों ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग उठाई मगर कुछ कार्यवाही नहीं हुई।

यहां से शेयर करें