Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida:आईडीसी के समक्ष सीईओ ने पेश लैंड बैंक का ब्योरा – Greater Noida:आईडीसी के समक्ष सीईओ ने पेश लैंड बैंक का ब्योरा –

Greater Noida:आईडीसी के समक्ष सीईओ ने पेश लैंड बैंक का ब्योरा

Greater Noida: औद्योगिक विकास आयुक्त (आईडीसी) मनोज कुमार सिंह (Industrial Development Commissioner (IDC) Manoj Kumar Singh) ने शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना विकास प्राधिकरण, यूपीसीडा समेत अन्य औद्योगिक विभागों के साथ ऑनलाइन बैठक की, जिसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने आईडीसी दोनों शहरों में औद्योगिक निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सीईओ ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक, आईटी, डाटा सेंटर, संस्थागत और रिहायश जमीन की उपलब्धता का ब्योरा भी प्रस्तुत किया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से विकसित किए जा रहे 8 नए औद्योगिक सेक्टरों के बारे में भी जानकारी दी। रितु माहेश्वरी ने औद्योगिक निवेश को और बढ़ावा देने के लिए नीतियों को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी दिए। ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से कराए गए एमओयू को निवेश में तब्दील करने का खाका भी पेश किया। साथ ही आगामी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी।

ये भी पढ़े:Greater Noida News:औद्योगिक निवेशों के प्राधिकरण ने बढाएं हौसले

लैंड बैंक पर सीईओ ने प्राधिकरण के सभी विभागों संग की बैठक

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी (CEO Ritu Maheshwari) ने शुक्रवार को औद्योगिक, आईटी, बिल्डर, संस्थागत और वाणिज्यिक विभागों के पास लैंड की उपलब्धता पर समीक्षा बैठक की। सीईओ ने भूखंड लेकर प्रोजेक्ट न बनाने वाले और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बकाया धनराशि न देने वाले आवंटियों के आवंटन रद्द करने के निर्देश दिए। ऐसे आवंटियों को अब और समय देने की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इन भूखंडों पर शीघ्र कब्जा प्राप्त कर आगामी स्कीमों में शामिल कर नए सिरे से आवंटन करें।

रितु माहेश्वरी ने आठ नए औद्योगिक सेक्टरों के लिए जमीन अधिग्रहित करने और उनको शीघ्र विकसित करने पर भी विचार-विमर्श किया। इन विभागवार बैठकों में एसीईओ अदिति सिंह, एसीईओ मेधा रूपम, एसीईओ अमनदीप डुली व एसीईओ आनंद वर्धन, ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव, ओएसडी हिमांशु वर्मा, ओएसडी विशु राजा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें