Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
NTPC Dadri: केंद्रीय विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति ने सांसद से की मुलाकात – NTPC Dadri: केंद्रीय विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति ने सांसद से की मुलाकात –

NTPC Dadri: केंद्रीय विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति ने सांसद से की मुलाकात

NTPC Dadri:  एनटीपीसी विद्युत नगर, दादरी स्थित केंद्रीय विद्यालय बंद हो जाने की आशंका को लेकर रविवार को केंद्रीय विद्यालय बचाओ(एनटीपीसी, दादरी) संघर्ष समिति के सदस्यों एवं विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों के अभिभावकों ने स्थानीय सांसद एवं पूर्व मंत्री डॉ महेश शर्मा से मुलाकात कर विद्यालय को यथावत संचालित कराने  की मांग की।

यह भी पढ़े: Greater Noida News:बोर्ड परीक्षा केंद्र पर अराजक तत्वों ने किया था हंगामा

NTPC Dadri:  केंद्रीय विद्यालय बचाओ(एनटीपीसी, दादरी) संघर्ष समिति के संस्थापक रोहित मत्ते गुर्जर ने बताया कि समिति के सदस्यों ने सांसद महेश शर्मा जसे मुलाकत कर एनटीपीसी टाउनशिप में संचालित होने वाले केंद्रीय विद्यालय को बंद करने के फैसला से छात्रों के भविष्य को होने वाले नुकसान से अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने संचालित केंद्रीय विद्यालय को किसी भी हालत में ना बंद करने का आश्वासन दिया तथा तत्काल केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र लिख विद्यालय को यथावत संचालित करने एवं विद्यालय में प्रवेश बहाल कराने का अनुरोध किया।
इस मौके पर मुख्य से परमानंद कौशिक, विकास गुर्जर, एडवोकेट संदीप पाटिल, दौलत कुमार, सतीश कुमार, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें